hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बांड बेचने की दी मंजूरी, एक से 10 जुलाई तक होगी बिक्री
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बांड बेचने की दी मंजूरी, एक से 10 जुलाई तक होगी बिक्री
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बांड बेचने की दी मंजूरी, एक से 10 जुलाई तक होगी बिक्री

Vinayak Barot
Last updated: June 30, 2022 6:41 pm
Vinayak Barot
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 जून। केंद्र सरकार ने राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चुनावी बांड के 21वें चरण की मंजूरी दे दी है। इन बांड की बिक्री एक जुलाई से शुरू होगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिए एक से 10 जुलाई तक चुनावी बांड की बिक्री और इनके लिए भुगतान करेगा।

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी बांड पेश किए गए थे। इन्हें राजनीतिक दलों को मिलने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में पेश किया गया था।

भारतीय स्टेट बैंक की इन शाखाओं से होगी चुनावी बांड की बिक्री

वित्त मंत्रालय के अनुसार एसबीआई की लखनऊ, शिमला, देहरादून, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, पटना, नई दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर और मुंबई शाखाओं द्वारा चुनावी बांड की बिक्री की जाएगी।

चुनावी बांड के 20वें चरण की बिक्री एक अप्रैल से 10 अप्रैल, 2022 के दौरान आयोजित की गई थी। पहले चरण के चुनावी बांड की बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 के दौरान हुई थी। सिर्फ एसबीआई को ही चुनावी बांड जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

चुनावी बांड जारी किए जाने की तिथि से 15 दिन तक वैध रहता है

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार चुनावी बांड जारी किए जाने की तिथि से 15 दिन तक वैध रहता है। यदि वैधता अवधि समाप्त होने के बाद कोई राजनीतिक दल बांड जमा कराता है तो उसे कोई भुगतान नहीं किया जाता है। कोई भी ऐसा पंजीकृत राजनीतिक दल चुनावी बांड के जरिए भुगतान पा सकता है, जिसे पिछले लोकसभा या विधानसभा चुनाव में कुल मतों के कम से कम एक प्रतिशत मत मिले हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तेलंगाना का अपमान करने का लगाया आरोप, जानें क्या कहा…
राजनीति में परिवारवाद डा अंबेडकर के मूल्यों के मुताबिक अलोकतांत्रिक: योगी
यूपी निकाय चुनाव 2023 : दूसरे चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने अफसरों को दिए ये निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024: गूगल ने वोटर फिंगर डूडल कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित
सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- नन्हे दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है
TAGGED:Central Governmentelectoral bondsMinistry of financeState bank of India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब: निहंग सिखों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की मौत, पांच घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 23, 2023
ALERT: કોરોનાથી સંક્રમિત થયેલા બાળકોમાં જોવા મળે છે મલ્ટીસિસ્ટમ ઈન્ફ્લેમેટરી સિંડ્રોમની અસર
ઈ-કોમર્સ ક્ષેત્રના વેચાણમાં વૃદ્ધી – વિતેલા વર્ષની સરખામણીમાં 65 ટાક વધુ વેચાણ થયું
Google to invest 15 million in India to support small businesses
मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना ही मणिपुर में एकमात्र रास्ता : सिब्बल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?