hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव 2024: गूगल ने वोटर फिंगर डूडल कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > लोकसभा चुनाव 2024: गूगल ने वोटर फिंगर डूडल कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित
राष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

लोकसभा चुनाव 2024: गूगल ने वोटर फिंगर डूडल कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित

Vinayak Barot
Last updated: April 26, 2024 1:13 pm
Vinayak Barot
Published: April 26, 2024
Share
SHARE

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए वोटिंग के लिए फिर प्रेरित किया है। गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है।

  • दूसरे चरण में कुल 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

18वीं लोकसभा 2024 के लिए पहले चरण के चुनाव में गूगल ने मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ डूडल बनाया था। गूगल ने एक बार फिर वही डूडल मतदाता को समर्पित किया है। लोकसभा 2024 के लिए हो रहे वोटिंग में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

  • पचमढ़ी में 106 वर्षीय महिला ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई जगह ऐसे दृश्य सामने आए, जिनसे लोकतंत्र के प्रति आस्था और भी मजबूत हो जाती है। पचमढ़ी में 106 वर्षीय महिला मतदान के लिए पहुंची, तो अनेक जगहों पर दूल्हा-दुल्हन भी अपना फर्ज निभाने मतदान के लिए पहुंचे।

नर्मदापुरम लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान के दौरान पचमढ़ी में नगर की सबसे बुजुर्ग महिला कस्तूरी शुक्ला शुकवार सुबह मतदान के लिए पहुंची। उनकी आयु करीब 106 वर्ष है और कमर पूरी तरह झुक गई है। लेकिन वो मतदान केंद्र में खुद चलकर अपना वोट डालने पहुंची।

टीकमगढ़ में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, दमोह के पथरिया विधानसभा में मतदान केंद्र 168 सेक्टर क्रमांक 18 में मतदान के लिए दूल्हा एवं उनके परिजन बारात जाने से पूर्व मतदान के लिए उपस्थित हुए।

  • 16.65% मतदान के साथ त्रिपुरा सबसे आगे

2024 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार सुबह कई राज्यों में भारी मतदान के साथ हुई। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सुबह 9 बजे जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 16.65% मतदान के साथ त्रिपुरा सबसे आगे है। पश्चिम बंगाल 15.68%, मणिपुर 15.49%, और छत्तीसगढ़ 15.42% में भी मतदान के शुरुआती घंटों में भारी मतदान हुआ। इसके विपरीत, महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक सबसे कम 7.45% मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा अन्य राज्यों में भी सुबह 9 बजे तक असम 9.71%, बिहार 9.84%, जम्मू और कश्मीर 10.39%, कर्नाटक 9.21%, केरल 11.98%, मध्य प्रदेश 13.82%, राजस्थान 11.77%, और उत्तर प्रदेश 11.67% मतदान किया गया।

भीषण गर्मी के कारण बिहार के बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय शाम छह बजे तक बढ़ा दिया गया है ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आने में असुविधा न हो। 1202 उम्मीदवारों (1098 पुरुष, 102 महिलाएं और 2 तीसरे लिंग से) के साथ, दूसरे चरण का मतदान महत्वपूर्ण महत्व रखता है। विशेष रूप से, 20-29 वर्ष के आयु वर्ग में 34.8 लाख पहली बार मतदाता और 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं।

You Might Also Like

पीएम मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील – ‘370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जी-जान से जुट जाएं और लक्ष्य पूरा करें’
इजराइल का दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमला, 13 लोगों की मौत, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
बांग्लादेश: ढाका में सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
आईसीसी के मुख्य अभियोजक के खिलाफ ट्रंप के प्रतिबंधों के कारण कामकाज में अड़चन
TAGGED:GoogleinspiredLok Sabha Election 2024voter finger doodleVOTERSvoting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?