hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार कल दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार कल दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा
राष्ट्रीयहिन्दी

सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार कल दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा

Vinayak Barot
Last updated: December 9, 2021 11:26 am
Vinayak Barot
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्‍कार शुक्रवार दिल्‍ली छावनी में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार शाम विमान से राष्‍ट्रीय राजधानी लाए जाने की संभावना है।

इससे पहले आज वैलिंग्टन स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में श्रद्धांजलि सभा होगी। सेना प्रमुख एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल हरि कुमार श्रद्धाजलि सभा में भाग लेंगे।

इसके बाद जनरल रावत और उनकी पत्‍नी का पार्थिव शरीर दिल्‍ली लाया जाएगा। शुक्रवार को पार्थिव शरीर नई दिल्‍ली में जनरल रावत के निवास पर लाया जाएगा, जहां लोग पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दिवंगत सैन्य अधिकारी श्रद्धाजलि दे सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्‍नी और 11 अन्‍य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में मृत्‍यु हो गई थी। जनरल रावत और 13 अन्‍य लोगों को ले जा रहा एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्‍टर कोयम्‍बटूर के पास सुलूरू में वायु सेना केंद्र से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्‍टेन वरुण सिंह का वैलिंग्‍टन में सैनिक अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर, 2016 से 31 दिसंबर, 2019 तक सेना प्रमुख थे। उसके बाद एक जनवरी, 2020 से उन्हें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।

You Might Also Like

इजराइल का दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमला, 13 लोगों की मौत, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने प्रख्यात कृषिविद कमला पुजारी के निधन पर जताया शोक
मदरसा छात्रों को सरकारी पाठशालाओं में भेजने के आदेश को जमीयत ने बताया ‘असंवैधानिक’
डॉ. गुलेरिया की चेतावनी – वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है कोरोना का नया वैरिएंट
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के विरोध में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी रिहा
TAGGED:CDS General Bipin rawatDelhi CantonmentGeneral Rawat's funeralMadhulika Rawat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?