1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने सियासी हलचल तेज कर दी है। एक दिन पूर्व निषाद पार्टी की तरफ से गोरखपुर में आयोजित जनसभा के बाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया में आने पर समाजवादी पार्टी […]

योगी मंत्रिमंडल की बैठक आज : निजी बिजनेस पार्क और गेहूं खरीद नीति पर अहम फैसले संभव

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में कुल 23 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025’ को मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के […]

अखिलेश की घोषणा- हमारी सरकार आई तो शुरू करेंगे रानी लक्ष्मी बाई योजना, महिलाओं को मिलेंगे वार्षिक ₹40 हजार

लखनऊ, 22 मार्च। समाजवादी पार्टी ने अगले वर्ष प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के सम्मान के जरिए महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की। इस क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी कार्यालय में विलंबित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह समिति की […]

प्रधानमंत्री मोदी बने सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले नेता : CM योगी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा…

लखनऊ, 22 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट जनविश्वास […]

सीएम योगी ने नर्सिंग अधिकारियों को बांटा नियुक्ति पत्र, बताया सेवा और संवेदना का पेशा, कहा- विदेश में बढ़ी भारतीय नर्सों की मांग

लखनऊ, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग को सेवा और संवेदना का पेशा बताते हुए रविवार को कहा कि जब सेवा और संवेदना मरीज के साथ सहयोगी बनती है तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी भावना के साथ राज्य सरकार नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य […]

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हुए बवाल पर मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 14 गिरफ्तार

मथुरा, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए विवाद में 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला और अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के […]

मथुरा हंगामे पर एसएसपी श्लोक कुमार काबड़ा बयान, बाहरी लोगों ने फैलाई थी अफवाह, सड़क हदासे में हुई फरसा बाबा की मौत

मथुरा, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए विवाद पर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। उन्होंने ही अफवाह फैलाने का काम किया। एसएसपी ने बताया कि बाहर से आए तीन आरोपियों समेत कुल 13 लोगों को […]

वाराणसी : यूपी कॉलेज के छात्र हत्याकांड मामले में प्राचार्य पर एक्शन, जांच पूरी होने तक कार्यभार संभालने पर रोक

वाराणसी, 21 मार्च। वाराणसी से उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक छात्र की हत्या के बाद कॉलेज परिसर में तनाव व्याप्त है। घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को अपनी पांच सूत्रीय मांग सौंपी। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से […]

काशी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वाराणसी, 21 मार्च। वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक जलेश्वर उपाध्याय के निधन पर शनिवार को काशी पत्रकार संघ में शोक सभा हुई। पराड़कर स्मृति भवन में उपस्थित पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने काशी पत्रकार संघ के सदस्य रहे जलेश्वर उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गहन विचारक एवं संवेदनशील […]

‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मथुरा, 21 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में एक गोरक्षक की मौत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री योगी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हिंसा भड़क […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code