1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

यूपी : अयोध्या में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, पिता व 3 बच्चों सहित 5 की मौत, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

अयोध्या, 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चार दिनों के  भीतर दूसरी बार विस्फोट की घटना सामने आई। इस क्रम में गुरुवार की शाम पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में एक भीषण विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। इस हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों सहित पांच लोगों […]

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश : विद्या भारती के कार्यक्रम में बोले CM योगी

झांसी, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि स्वस्थ शरीर ही धर्म और राष्ट्र निर्माण का आधार है और खेलों से नया उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या […]

अखिलेश का मायावती पर तंज- अंदरूनी सांठगांठ है जारी, इसीलिए वो हैं ज़ुल्म करने वालों के आभारी

लखनऊ, 9 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा समेत सभी विरोधी पार्टियों की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हराने के लिये सांठगांठ का बृहस्पतिवार को आरोप लगाने वाली बसपा प्रमुख मायावती पर पलटवार किया है। सपा प्रमुख ने मायावती का नाम लिये बगैर उन पर हमला करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, […]

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर राज्यपाल ने जताई चिंता, कहा- ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ से सावधान रहें लड़कियां

वाराणसी, 9 अक्टूबर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में एक दीक्षांत समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा क‍ि ‘ल‍िव इन र‍िलेशन में न आएं बेट‍ियां, 50-50 टुकड़े करके भरने वालों को देखा है’। राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति राज्यपाल ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और […]

बसपा को कमजोर करने के लिए हो रहा षड्यंत्र… कांशीराम की पुण्य तिथि पर मायावती ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, योगी सरकार को सराहा

लखनऊ, 9 अक्टूबर। बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्य तिथि के अवसर पर पार्टी प्रमुख मायावती लखनऊ में बड़ी रैली कर रही हैं। रैली में हजारों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। ये रैली लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मैं राज्य सरकार की […]

आजम खान से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव – ‘वे पार्टी की धड़कन हैं, उन्हें झूठे केसों में फंसाया गया’

रामपुर, 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि अन्यान्य मामलों में लगभग दो वर्षों तक कैद में रहने के बाद आजम […]

बिहार चुनाव : भाजपा को मजबूत करने में जुटे योगी के मंत्री, स्वतंत्रदेव समेत कई दिग्गजों को सौंपा गया बड़ा जिम्मा

लखनऊ, 7 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए उतार दिया है। कुछ दिनों पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया था जबकि अब पार्टी ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व […]

बलरामपुर धर्मांतरण केस : आरोपी छांगुर के खिलाफ एटीएस ने दाखिल किया आरोप पत्र, जांच में इनके नाम भी आए सामने

लखनऊ, 7अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में चल रहे अवैध धर्मांतरण रैकेट के मामले में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके 5 साथियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट लखनऊ में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में जिनके नाम हैं उनमें जमालुद्दीन उर्फ छांगुर, नीतू उर्फ […]

योगी सरकार का दीपावली से पहले सफाईकर्मियों को तोहफा – वेतन अब सीधे खाते में, सभी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

वाराणसी/लखनऊ, 6 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले राज्य के सफाईकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सोमवार को घोषणा की कि अब प्रदेश के सभी सफाईकर्मियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा, जिससे किसी भी स्तर पर बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। सफाईकर्मियों को हर […]

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र

लखनऊ, 6 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्ट हो गया है और अधिकारी एवं नेता मिलकर प्रदेश की जनता को लूट रहे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code