hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र

Revoi Editor
Last updated: October 6, 2025 12:57 pm
Revoi Editor
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 6 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्ट हो गया है और अधिकारी एवं नेता मिलकर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि बजट का बंदरबांट और जनता के धन का दुरुपयोग आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा कि ”भाजपा सरकार प्रदेश को खोखला बना रही है, शासन-प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है, पूरी सरकार में बेईमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।” उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के हालिया खुलासे को भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली का उदाहरण बताते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने सैकड़ों करोड़ रुपये की काली कमाई कर जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त की है और यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में भाजपा समर्थकों ने अवैध रजिस्ट्रियां कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि गरीब जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अवैध खनन, सरकारी जमीनों पर कब्जा और जानवरों के अवैध व्यापार को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं।

कई जिलों में पानी की टंकियां और पाइपलाइनें फट गईं, जबकि सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान में भी भारी घपले हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ”भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से जनता त्रस्त हो चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इस भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्ति पाएगी।”

You Might Also Like

हजरत मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता पर गृहमंत्री को आई साजिश की बू, पुलिस अधीक्षक को दिए यह आदेश
पुरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, दिया ये हवाला
देश के 32 हवाई अड्डों का संचालन फिर शुरू, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दी जानकारी
दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आपात बैठक, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले – घबराने की जरूरत नहीं
Karnataka Elections: कन्नड़ अभिनेता सुदीप किच्चा, दर्शन के भाजपा में शामिल होने की संभावना
TAGGED:akhilesh yadavBJPcm yogispup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

અલીગઢ કાંડમાં પ્રિયંકા ગાંધીનો માસૂમની હત્યા પર સવાલ, કેવો સમાજ બનાવી રહ્યા છીએ આપણે?

Revoi
Revoi
June 7, 2019
बीरभूम में अमित शाह का प्रहार – बम धमाकों का सेंटर बन चुका है बंगाल, 2025 से पहले गिर जाएगी ममता सरकार
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश का निधन : राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो बजरंग पूनिया ने आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री अवॉर्ड
कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?