1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

UP Politics: कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में ली सदस्यता

लखनऊ, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़ने के बाद नसीमुद्दीन के सपा में जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। […]

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज- अयोध्या का रेलवे स्टेशन भाजपा के ‘भ्रष्ट मॉडल’ का उदाहरण

लखनऊ 15 फरवरी। कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन को गोरखपुर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की सरकार की योजना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या […]

कोडीन कफ सिरप मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमित यादव को किया गिरफ्तार, सीएम योगी ने सदन में दिखाई थी फोटो

वाराणसी, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की लखनऊ इकाई ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण और तस्करी के सिलसिले में वाराणसी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान वाराणसी के मैदागिन निवासी अमित यादव के रूप में […]

शंकराचार्य विवाद : सीएम योगी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- क्या जो उनका समर्थन करे, वही शंकराचार्य होगा?

वाराणसी, 14 फरवरी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य वह होता है, जो सनातन धर्म के लिए काम करता है। सनातन धर्म का पहला विशेषण सत्य है, जो सच बोले, गौ माता की रक्षा करे और सनातन धर्म की […]

शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर तीखा हमला, कहा- पहन ले कोई जैसे भी चोले पर उसकी वाणी पोल खोले…

लखनऊ, 14 फरवरी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना ”शाब्दिक हिंसा” और पाप है। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’, पर उसकी वाणी पोल खोले। परम पूज्य […]

बिहार के बाद यूपी की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ-वाराणसी समेत 5 कोर्ट परिसर कराए गए खाली

लखनऊ, 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट परिसरों में शुक्रवार को अपराह्न उस समय अफरातफरी मच गई, जब इन कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इन सभी स्थानों पर मैसेज सरकारी ईमेल पर आया और मैसेज मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। […]

यूपी बजट सत्र : सीएम योगी बोले- सार्थक चर्चा लोकतंत्र की ताकत, UP ने बदली अपनी पहचान

लखनऊ, 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि सार्थक और सकारात्मक चर्चा ही लोकतंत्र की असली ताकत होती है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल […]

यूपी बजट सत्र : विधानसभा में आरक्षण पर तीखी बहस के बीच बढ़ा विवाद, स्पीकर ने सत्तापक्ष के सदस्यों पर जताई नाराजगी

लखनऊ, 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को राज्य स्तरीय भर्तियों में आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस के बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अध्यक्ष को कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने सरकारी भर्तियों […]

यूपी : विधानसभा में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और शिवपाल यादव में तीखी बहस, कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का विधान परिषद से वॉकआउट

लखनऊ, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद में बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को योगी सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों से उलझना पड़ा। विधानसभा में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। यूपी में […]

यूपी : संभल में मदरसे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कहा- आसपास के 8 से 10 मकान भी अवैध

संभल, 12 फरवरी। लगभग 15 माह पहले स्थानीय शाही जामा मस्जिद परिसर के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा झेल चुके संभल जिले में गुरुवार को फिर अफरातफरी का माहौल दिखा। लेकिन जिले की नगर पंचायत नरौली में प्रशासन ने बड़ी काररवाई के तहत अवैध कब्जे वाली 285 वर्ग मीटर जमीन पर निर्मित दारुल उलूम मदरसे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code