hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा को पुलिस ने पकड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा को पुलिस ने पकड़ा
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा को पुलिस ने पकड़ा

Revoi Editor
Last updated: February 19, 2026 11:51 am
Revoi Editor
Published: February 19, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 फरवरी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से एक और लेडी डॉन को गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम जहर अब पुलिस की गिरफ्त में है। ड्रग्स सिंडिकेट के आरोपों के चलते लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा पर कार्रवाई हुई है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है। बॉबी कबूतर एशिया के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था। सलीम पिस्टल को नेपाल भारत बॉडर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पाकिस्तान आईएसआई के लिए काम करता था।

लॉरेंस गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार

सलीम पिस्टल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर फिल्म एक्टर्स दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग या दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड से लेकर सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन वारदातों में बॉबी कबूतर एलबी और हाशमी बाबा गैंग को अवैध हथियार सप्लाई की एक मुख्य कड़ी रहा है। अब बॉबी कबूतर उर्फ महफूज, उसकी गर्लफ्रैंड और दो गुर्गे स्पेशल सेल काउंटर इंटेलीजेंस के कब्जे में हैं।

तीन लेडी डॉन गिरफ्तार

पहले चंडीगढ़ लेडी डॉन दीपा फिर लेडी डॉन जोया खान और अब लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार हो चुकी है। जय बलकारी के गैंग में अब लेडी डॉन भी सुपर एक्टिव हैं। बॉबी कबूतर की ये गर्लफ्रेंड और लेडी डॉन नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी आड़ में बॉबी कबूतर और गैंग के बदनाम कामों का हिस्सा भी थी। ड्रग्स के साथ बॉबी कबूतर की इस गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बॉबी के दो गुर्गे भी पकड़े गए हैं। मोहम्मद राजी खान और शाहबाज। ये चारों गिरफ्तारी महिपाल पुर फ्लाई ओवर के पास हुई है। बॉबी की गर्लफ्रेंड से हाशिम बाबा लॉरेंस गैंग में ड्रग्स कनेक्शन पर पूछताछ जारी है।

पहले भी गिरफ्तार हुई हैं कई लेडी डॉन

बॉबी और लेडी डॉन 7 साल से जुड़े हैं। इसके पहले हाशिम बाबा की बेगम लेडी डॉन जोया भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी, जिसे हाल में गिरफ्तार किया गया है, जो फिलहाल जेल में बन्द है। इसके पहले चंडीगढ़ कोर्ट में लॉरेंस के दुश्मन भुप्पी राणा की पेशी के दौरान हत्या की साजिश रचने में भी एलबी गैंग की एक लेडी डॉन को गिरफ्तार किया गया था, जो वकील की ड्रेस में राणा की हत्या करना चाहती थी

कौन है बॉबी कबूतर?

मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले रेकी करने में बॉबी कबूतर शामिल था। गिरफ्तार आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी। यही जानकारी बाद में हमलावरों तक पहुंचाई गई। बॉबी एक गैंगस्टर शाहरुख से भी टच में था, जिसने मुसेवाला की रेकी की थी।

गैंग के राज उगलवा रही स्पेशल सेल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया था। स्पेशल सेल बॉबी की गर्लफ्रेंड से गैंग के राज उगलवा रही है।

You Might Also Like

यूपी कैडर के IPS दलजीत सिंह चौधरी बने BSF के नए डीजी, संभाला अतिरिक्त प्रभार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी
बिहार में एनडीए सरकार का खाका तैयार : नीतीश ही बने रहेंगे सीएम, भाजपा से डिप्टी सीएम अभी तय नहीं
टी20 विश्व कप : पाकिस्तान ने बारिश से बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका को दी मात, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा
पूर्व पाकिस्तानी डिप्लोमेट अब्दुल बासित का माइक पोम्पिओ को करारा जवाब, बोले – महान राष्ट्रवादी थीं सुषमा स्वराज
TAGGED:ArrestedBobby Kabutar's girlfriend NehaLawrence Bishnoi GangMadam Poison
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?