1. Home
  2. राज्य

राज्य

खामेनेई की मौत से आहत शिया समुदाय ने निकाला कैंडिल मार्च, लखनऊ में आज भी प्रदर्शन जारी, इमामबाड़ों पर हुई नारेबाजी

लखनऊ, 2 मार्च। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय में गहरा शोक और रोष पैदा कर दिया है। चौक इलाके में लगातार दूसरे दिन आज भी प्रदर्शन और मजलिस का आयोजन होगा जिसमें शिया समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे। इससे […]

होली-रमजान और खामेनेई की मौत के चलते चप्पे-चप्पे पर UP पुलिस का पहरा, DGP ने सभी जिलों को किया हाई अलर्ट

लखनऊ, 2 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनों और शोक सभाओं को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। राज्य के […]

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में कल से सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान, डीएम करेंगे मॉनिटरिंग

लखनऊ, 1 मार्च। प्रदेश में होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। सीएम योगी ने अफसरों को […]

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एक घंटे में रोपे 2,51,446 पौधे, चीन के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

वाराणसी/लखनऊ, 01 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र पर रविवार को एक नया इतिहास दर्ज कर दिया। वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित ‘वृहद पौधरोपण कार्यक्रम’ में मात्र एक घंटे की समयावधि में काशीवासियों ने 2,51,446 पौधों का रोपण कर चीन […]

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, अलर्ट मोड पर योगी सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी,

लखनऊ, 1 मार्च। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ये सभी श्रमिक वर्ष […]

लखनऊ में बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, 1 मार्च । यूपी की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब में इलाके में बिरयानी की दुकान में शव मिला है। बताया जा रहा है कि दुकान 4 दिन से बंद थी। रविवार को दुकान मालिक आया तो फ्रीजर में उसे शव मिला। शव देख दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते […]

चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, दर्शन से पहले जान लीजिए पूरा शेड्यूल

वाराणसी, 1 मार्च : चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, दर्शन से पहले जान लीजिए पूरा शेड्यूलवाराणसी: 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को एक संवेदनशील खगोलीय घटना माना जाता है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की […]

खामेनेई की मौत का भारत में भी विरोध : श्रीनगर से लेकर लखनऊ तक शिया समुदाय का सड़कों पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 1 मार्च। इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के कई देशों की भांति भारत के भी विभिन्न शहरों में शोक और विरोध का माहौल देखने को मिल रहा है। इस क्रम में रविवार को जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई हिस्सों […]

महाराष्ट्र : नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत, 17 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

नागपुर, 1 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब कटोल स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में एक विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी SBL एनर्जी में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आए 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस […]

पीएम मोदी ने किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, बोले- ‘नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम’

अजमेर, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 5 बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीका लगाया गया। इस अभियान का लक्ष्य हर वर्ष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 वर्ष की लगभग 1.15 करोड़ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code