1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव : सीएम शिंदे बोले- लाडकी बहिन योजना के कारण रुझान महायुति के पक्ष में

मुंबई, 23 नव‍म्बर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के कारण ही विधानसभा चुनाव के रुझान महायुति के पक्ष में हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने कल्याणकारी योजनाओं का जवाब अपने मतों से दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट […]

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी, किसे मिलेगी मात? मतगणना शुरू

नई दिल्ली, 23 नवंबर। इस वर्ष के आखिरी विधानसभा चुनावों के परिणाम का वक्त आ गया है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर को संपन्न हुई थी। चुनाव आयोग की तरफ से पूर्वनिर्धारित तारीख के मुताबिक, आज 23 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे भी आ जाएंगे, इसके लिए मतगणना […]

महाराष्ट्र : सांगली में उर्वरक संयंत्र में गैस रिसाव होने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

सांगली/मुंबई, 22 नवम्बर। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक संयंत्र के रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव के कारण दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सांगली के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी स्थित म्यांमार केमिकल […]

महाराष्ट्र चुनाव: प्रकाश आंबेडकर बोले- उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके

मुंबई, 22 नवंबर। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में […]

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल का अनुमान – महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को मिलेगी बड़ी जीत

नई दिल्ली, 21 नवम्बर। जाने माने रणनीतिकार प्रदीप गुप्ता की कम्पनी एक्सिस माई इंडिया की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान बाद कराए गए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा। एक्सिस माई इंडिया […]

विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र में 65.02% और झारखंड में 68.45% वोटिंग, दोनों राज्यों में टूटा पिछला रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान हुआ जबकि झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में गत […]

एग्जिट पोल के आंकड़े : ज्यादातर एजेंसियां महाराष्ट्र और झारखंड में बना रहीं NDA की सरकार  

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम विभिन्न पोल एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए। ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों राज्यों में भाजपा की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत […]

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : धीमी रफ्तार से मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 32.18 फीसदी वोटिंग

मुंबई, 20 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर आज मतदान जारी है। हालांकि झारखंड के मुकाबले इस पश्चिमी राज्य में मतदान की रफ्तार धीमी प्रतीत हो रही है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि दोपहर एक बजे तक सूबे में 32.18 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जबकि झारखंड […]

विनोद तावड़े के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा – ये 5 करोड़ किसके ‘सेफ’ से निकला है

नई दिल्ली, 19 नवम्बर। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से जुड़े एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र को धनबल, बाहुबल से ‘सेफ’ बनाना चाहते हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी […]

निर्वाचन आयोग की काररवाई – पैसे बांटने के आरोपों पर भाजपा नेता विनोद तावड़े के खिलाफ दर्ज कराई FIR

मुंबई, 19 नवम्बर। निर्वाचन आयोग (EC) ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोपों का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code