1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली

दिल्ली

PAC के पास भेजी जाएगी दिल्ली आबकारी नीति मामले में CAG रिपोर्ट, बढ़ सकती हैं केजरीवाल-सिसोदिया की मुश्किलें

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दिल्ली की भाजपा सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली आबकारी नीति मामले में जो कैग रिपोर्ट पेश की, उसे अब आगे की कार्यवाही के लिए लोक लेखा समिति (पीएसी) के पास भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सीएजी रिपोर्ट पर विचार करने के लिए पब्लिक एकाउंट्स कमेटी […]

दिल्ली : AAP के 21 विधायक विधानसभा से 3 दिनों के लिए निष्कासित, सिर्फ अमानतुल्लाह खान बचे

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव बाबा साहब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें शिफ्ट किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमकर नारेबाजी की। यह नारेबाजी उप राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी जारी रही, जिसके चलते विधानसभा स्पीकर […]

महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: दिल्ली एलजी

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा करते हुए उप राज्यपाल (एलजी) वी. के. सक्सेना ने मंगलवार को ‘विकसित दिल्ली’ घोषणापत्र को नई सरकार के मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में रेखांकित किया, जो भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में पेश की कैग रिपोर्ट, 2002 करोड़ का घाटा, लाइसेंस देने में अनियमितता

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सदन के पटल पर सीएजी रिपोर्ट पेश की। दिल्ली सरकार ने कहा कि 2021-2022 की आबकारी नीति के कारण दिल्ली सरकार को कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यह कमजोर […]

दिल्ली : उप राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी के आरोप में ‘आप’ के 12 विधायक सदन से निलंबित

नई दिल्ली, 25 फरवरी: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 12 विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। आप के जिन नेताओं को […]

विधानसभा सत्र से पहले बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – AAP के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब होगा

नई दिल्ली, 23 फरवरी। दिल्ला की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार का इरादा स्पष्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब होगा। अब भाजपा ने विधानसभा में 14 लंबित सीएजी रिपोर्ट पेश करने की […]

पूर्व सीएम आतिशी होंगी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला

नई दिल्ली, 23 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगी। AAP मुख्यालय पर आज हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई। उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव में आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की थी जबकि […]

दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल – ‘गुंडागर्दी के सामने हमने वॉकओवर नहीं दिया’

नई दिल्ली, 22 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजय के साथ 10 वर्षों से ज्यादा का शासनकाल भारतीय जनता पार्टी के हाथों गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में AAP सुप्रीमो ने कहा कि उनकी […]

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, अगले दिन पेश की जाएंगी कैग की 14 लंबित रिपोर्ट

नई दिल्ली, 22 फरवरी। नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कार्यों के लिए बैठकें 24, 25 और 27 फरवरी को निर्धारित की गई हैं। हालांकि विधानसभा की कार्यवाही महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी को स्थगित रहेगी। शनिवार को जारी बुलेटिन में यह […]

दिल्ली : आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, AAP विधायक दल से मिलने का किया आग्रह

नई दिल्ली, 22 फरवरी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनसे रविवार (23 फरवरी) को AAP विधायक दल से मिलने का आग्रह किया गया है ताकि महिला समृद्धि योजना (महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक योजना) के कार्यान्वयन पर चर्चा की जा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code