hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल – ‘गुंडागर्दी के सामने हमने वॉकओवर नहीं दिया’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल – ‘गुंडागर्दी के सामने हमने वॉकओवर नहीं दिया’
राजनीतिदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल – ‘गुंडागर्दी के सामने हमने वॉकओवर नहीं दिया’

Revoi Editor
Last updated: February 22, 2025 10:20 pm
Revoi Editor
Published: February 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजय के साथ 10 वर्षों से ज्यादा का शासनकाल भारतीय जनता पार्टी के हाथों गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में AAP सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी ने पूरी बहादुरी के साथ चुनाव लड़ा और गुंडागर्दी के सामने वॉकओवर नहीं दिया।

‘हमने बहुत ही शिद्दत और रणनीति के साथ चुनाव लड़ा’

पूर्व सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमने बहुत ही शिद्दत और रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है। हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमें खुद को बधाई देनी होगी कि हमने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन नतीजा भगवान के हाथ में है।’

केजरीवाल ने कहा, ‘हमने अपना काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने बहुत सोचा कि यह चुनाव दिल्ली के स्तर पर नैरेटिव था और बहुत सी चीजें थीं, मुझे नहीं लगता कि कहीं भी किसी भी चीज में हमने ऐसा या वैसा किया होगा। इस पूरे चुनाव के हीरो आप लोग हैं। आप लोगों ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है। मैं आपमें से बहुतों को जानता हूं। कोई रात 10 बजे तो कोई रात 11 बजे मेरे घर आता था।’

AAP सुप्रीमो ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप लोगों पर किस तरह का दबाव डाला गया, आपको किस तरह की धमकियां मिलीं। लेकिन आप लोग गुंडे नहीं हैं, जैसे दूसरी पार्टियों में होते हैं। आप सभी आम लोग हैं। इस बार चुनाव के दौरान कई अन्य पार्टियों के लोग भी शामिल हुए। वे मुझसे पूछते थे कि आप इतने सभ्य लोगों के साथ चुनाव कैसे लड़ते हैं। मैं उनसे कहता था कि हमारी पार्टी सभ्य लोगों की पार्टी है।’

‘हमारी पार्टी गुंडों की पार्टी नहीं’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी पार्टी गुंडों की पार्टी नहीं है। तो ये साधारण आम लोग जो दुबले-पतले हैं, इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये राजनीति में शामिल हैं, इन्हें बड़ी धमकियां मिलीं और ये डटे रहे। ऐसा नहीं है कि ये लड़ नहीं सकते थे, लेकिन इनमें जज्बा था। ये कहते थे कि हम देखेंगे।’

‘उन्हें लगता था कि गुंडागर्दी करके उन्हें वॉकओवर मिल जाएगा..’

उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कई सरकारी अधिकारी भी आए, जो अभी यहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब देखेंगे, नौकरी गई तो गई। उन्होंने हद कर दी। आप लोग उनके सामने खड़े हो गए, ये छोटी बात नहीं है। ये बहुत बड़ी बात है। उन लोगों को लगता था कि गुंडागर्दी करके उन्हें वॉकओवर मिल जाएगा, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। हमने अच्छे से लड़ाई लड़ी। उन लोगों ने आपमें से कई लोगों को लाखों-लाखों रुपये ऑफर किए, लेकिन आप नहीं टूटे। यह आपका ईश्वर से रिश्ता है। आप लोग नहीं टूटे और सत्य के मार्ग पर अडिग रहे।’

उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतने वाली ‘आप’ को इस बार सिर्फ 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। यहां तक ​​कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए। वहीं पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।

You Might Also Like

गुजरात में दूसरे चरण के लिए नौ बजे तक 4.75 फीसदी से अधिक मतदान, लगीं लंबी कतारें
उत्तर प्रदेश : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, योगी सरकार पर की थी ये टिप्पणी
योगी सरकार ने दिखाई सख्ती, यूपी में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या है मामला?
IIT-BHU के वैज्ञानिकों ने विकसित किए खून के थक्के बनने से रोकने वाले नैनो पार्टिकल्स
विक्रम संपत का दावा – सावरकर ने नहीं दिया था माफीनामा, अंग्रेजों की पेंशन लेने वालों में कई स्वतंत्रता सेनानी शामिल
TAGGED:AAP ChiefArvind kejriwalDelhi electionswalkover to hooliganismWe did not give a walkover
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?