1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली

दिल्ली

राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्टेशन जाकर कुलियों से की मुलाकात, देशवासियों की तरफ से दिया धन्यवाद

नई दिल्ली, 1 मार्च। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को कुलियों से मिलने के लिए अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जा पहुंचे। स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक रहे राहुल ने न सिर्फ कुलियों की समस्याओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली, बल्कि बीते दिनों स्टेशन पर मची […]

दिल्ली में 15 वर्ष पुरानी गाड़ियों को एक अप्रैल से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने को दिल्ली सरकार का फैसला

नई दिल्ली, 1 मार्च। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 15 वर्ष पुरानी गाड़ियों को एक अप्रैल से पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो जाएगा। दरअसल, दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण को लेकर सिरसा ने अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की […]

अमित शाह का आदेश : बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं को भारत में अवैध प्रवेश कराने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त काररवाई करें

नई दिल्ली, 28 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त काररवाई करने का आदेश दिया। बैठक […]

सीएजी रिपोर्ट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही का खुलासा

नई दिल्ली, 28फ़रवरी।  नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी ) की रिपोर्ट में दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में गंभीर कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही को लेकर कई बड़ी खामियों की जानकारी सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले छह वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास और प्रबंधन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं देखी […]

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ संबंधी याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली, 28 फरवरी। उच्चतम न्यायालय ने हाल में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से संबंधित एक याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि भगदड़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है और न्यायालय भीड़ नियंत्रण के मुद्दे पर अधिकारियों के […]

AAP विधायकों का दिल्ली विधानसभा के बाहर 7 घंटे तक धरना, आतिशी ने आज राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात का मांगा समय

नई दिल्ली, 27 फरवरी। नेता विपक्ष आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के अन्य विधायकों को गुरुवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद उन्होंने विधानसभा के बाहर ही करीब सात घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में सत्ता में आने के बाद भाजपा तानाशाही […]

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पेश होगी दूसरी CAG रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं का होगा जिक्र?

नई दिल्ली, 27 फरवरी। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक और CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट रिपोर्ट होगी। इससे पहले दिल्ली शराब घोटाले पर सीएजी रिपोर्ट पेश की गई थी, जिससे लोक लेखा समिति (PAC) के पास भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा […]

नेता प्रतिपक्ष का आरोप- AAP विधायकों को दिल्ली विधानसभा में प्रवेश करने से रोका जा रहा है

नई दिल्ली, 27 फरवरी। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को सदन की कार्यवाही से तीन दिनों के लिए निलंबित करने के बाद उन्हें दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। आतिशी ने कहा कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) […]

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों को AAP ने किया खारिज

नई दिल्ली, 26 फरवरी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आज स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। दरअसल, दिल्ली का […]

आतिशी का दावा – CAG रिपोर्ट में नई आबकारी नीति की तारीफ की गई थी, वापस लेने से हुआ नुकसान

नई दिल्ली, 25 फरवरी। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा में मंगलवार को नई आबकारी नीति पर मामले पर पेश हुई कैग रिपोर्ट को लेकर भाजपा सरकार के उलट दावा किया और कहा कि रिपोर्ट में नई आबकारी नीति की तारीफ की गई थी। आतिशी ने कहा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code