1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

भारत सरकार ने लागू किया नियम : ब्रिटेन से भारत आने वालों के लिए अब 10 दिनों का क्वारंटाइन जरूरी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के क्रम में ग्रेट ब्रिटेन से भारत आने वाले विमान यात्रियों के लिए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत यूके से आने वाले यात्रियों के लिए अब भारत में 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना जरूरी होगा। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने […]

भारत ने कहा – चीन का भड़काऊ रवैया और सीमा पर सैनिकों की तैनाती पूर्वी लद्दाख में शांति के प्रति गंभीर खतरा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारत ने कहा है कि चीन के भड़काऊ रवैये, सीमा पर सैनिकों की बड़ी संख्‍या में तैनाती और सीमा की यथास्थिति में बदलाव की उसकी एकतरफा कोशिशों से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति के प्रति गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विदेश मंत्रालय ने निराधार तथ्‍यों पर […]

शिवसेना ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा- फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। कांग्रेस में जारी अंतरकलह के बीच शिवसेना ने सामना के जरिए सलाह दी है। शिवसेना ने सामना के जरिए कहा है कि कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुशामद से कुछ भी नहीं होगा। शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेस को उफान मारकर मैदान में उतरना चाहिए। […]

कांग्रेस में ‘परिवार’ ने पार्टी को पंगु बना दिया : नकवी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ‘पंजे को पर्सनल प्रॉपर्टी’ बनाने के पंगे में ‘परिवार ने पार्टी को पंगु बना दिया है।’ नकवी ने कांग्रेस में चल रही उठापटक पर शुक्रवार को यहां पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- बुआ-बबुआ ट्वीटर पर सन्देश देते थे

लखनऊ, 1 अक्टूबर। जब गलत लोग चुने जाते हैं तब गरीबों का राशन सैफई खानदान के पास पहुंच जाता है। गरीब का राशन खाने में इनको कोई संकोच नहीं। वर्ष 2017 से पहले बिजली का पैसा गायब हो जाता था। पीढ़ी की पीढ़ी बीत जाती थी, लेकिन बिजली नहीं आती थी। साढ़े 4 साल में […]

मध्य प्रदेश : बस-डंपर में हुई जोरदार टक्कर, सात की मौत 16 घायल

भिंड, 1 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्री बस और डंपर में जोरदार […]

ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 22 घायल

ब्रासीलिया, 1 अक्टूबर। ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में एक बस, एक ट्रक और एक ट्रेलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गये। जी1 प्रसारक ने बताया कि यह दुर्घटना बाहिया राज्य के दक्षिणी हिस्से में यूनापोलिस नगर पालिका में हुई। हादसे में 12 लोगों की मौत […]

उपराष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री कोविंद को सरलता, उच्च जीवन मूल्य […]

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 1 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां के रकहामा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों […]

किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की आवश्यकता : वेंकैया नायडू

जयपुर, 29 सितम्बर। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज काजरी, जोधपुर का दौरा किया और कृषि वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। नायडू ने काजरी परिसर में स्थित विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया और काजरी द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए नवीन अनुसन्धान और नवाचारों को समझा और सराहा। वेंकैया नायडू ने  कहा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code