1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

सरकार 2025 तक करेगी यमुना साफ : सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवम्बर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा ने निरंतर काम किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि यमुना नदी सभी दिल्लीवासियों के लिए प्यारी है। यमुना […]

पंजाब के सीएम चन्नी ने कैबिनेट संग करतारपुर साहिब में मत्था टेका, पीएम मोदी और इमरान को दिया धन्यवाद            

चंडीगढ़, 18 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा से 4.7 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के नरवाल जिले में स्थित करतारपुर पहुंचे और गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोले जाने के फैसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके […]

विदेशों से इस वर्ष भारत में सर्वाधिक 87 अरब डॉलर भेजे गए : विश्व बैंक

वाशिंगटन,18 नवंबर। विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि धन प्रेषण के मामले में दुनिया के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता भारत में इस वर्ष (2021) विदेशों से 87 अरब डॉलर की राशि भेजी गई। इसमें अमेरिका ने सबसे ज्यादा  20 प्रतिशत से अधिक निधि प्रेषित की। भारत में धन प्रेषण अगले वर्ष 89.6 […]

सिडनी संवाद में बोले पीएम मोदी – सभी लोकतांत्रिक देश क्रिप्टो-करेंसी के मुद्दे पर संगठित रूप से कार्य करें

नई दिल्ली, 18 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोकतांत्रिक देशों का आह्वान किया है कि वे क्रिप्टो-करेंसी के मुद्दे पर संगठित रूप से कार्य करें। गुरुवार को वीडियो लिंक के माध्यम से सिडनी संवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। संचालन गलत हाथों में जाने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता […]

अफगानिस्तान संकट : साझा हितों पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका

नई दिल्ली, 17 नवंबर। भारत और अमेरिका संकटग्रस्त अफगानिस्तान के लिए साझा हितों पर साथ मिलकर काम करेंगे। अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि थॉमस वेस्ट ने यह जानकारी दी। थॉमस वेस्ट ने नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए)  अजित डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बैठक के बाद […]

सिख श्रद्धालुओं में खुशी की लहर : करतारपुर साहिब गलियारा आज से फिर खुल जाएगा

नई दिल्ली, 16 नवंबर। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने बुधवार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री इससे लाभान्वित होंगे। देश 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के लिए तैयार […]

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैक के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे

चंडीगढ़, 16 नवम्बर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां स्थित डीम्ड विश्वविद्यालय चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलज (पैक) के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिये चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी आई हैं। यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने पर श्री कोविंद का पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, […]

पूर्वी उप्र के विकास की नयी जीवन रेखा बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे : सीएम योगी

सुल्तानपुर 16 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सिर्फ आवागमन का माध्यम ही नहीं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये जीवन रेखा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाथों मंगलवार को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन किये जाने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये […]

बेलगाम महंगाई से और गरीब हो गया है आम आदमी: कांग्रेस

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि पिछले एक साल के दौरान बेलगाम महंगाई की रफ्तार के कारण पहले से ही परेशान लोग और अधिक संकट में घिर गये है। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक साल के दौरान आम आदमी और […]

पीएम मोदी ने कैग मुख्यालय पर किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को कैग मुख्यालय पर इस संवैधानिक संस्था के प्रथम आडिट दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था सरकारी काम काज में परदर्शिता बढ़ाने में सहायक है। इसके साथ ही उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक (कैग) को देश के लिए बड़ी विरासत भी बताया। इस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code