1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

यूपी: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

संभल, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। सोमवार को उनके निधन की सूचना आई है। पिछले दिनों सपा सांसद को तबीयत खराब होने के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरीर में यूरिन इंफेक्‍शन और क्रिएटिनिन बढ़ने के चलते सांसद की […]

पश्चिम बंगाल में NIA का बड़ा एक्शन, रामनवमी हिंसा केस में 16 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 फरवरी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जांच के दौरान जब्त किए गए हिंसा के वीडियो फुटेज से आरोपियों […]

सेना में भर्ती के मुद्दे पर राष्ट्रपति को खरगे का पत्र, युवाओं के लिए न्याय की मांग की

नई दिल्ली, 26 फरवरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका ‘‘चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘‘अग्निपथ’’ […]

सीएम शिंदे को फडणवीस की नहीं सुननी चाहिए, बोले मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे

छत्रपति संभाजीनगर, 26 फरवरी। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बात नहीं सुननी चाहिए और बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के ‘सगे संबंधियों’ पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं की जा रही है। जरांगे ने रविवार देर रात यह टिप्पणी तब की […]

वीर सावरकर की पुण्यतिथि आज: सीएम योगी समेत इन नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 26 फरवरी। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। योगी ने कहा कि सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच […]

बंगाल पुलिस ने संदेशखालि में एक टीएमसी नेता को किया गिरफ्तार, शाहजहां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता, 26 जनवरी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप में उत्तरी 24 परगना जिले के अशांत संदेशखालि से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अजीत मैती को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख के करीबी सहयोगी माने जाने वाले […]

यूपी के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में छह श्रमिकों की मौत, दो गंभीर

जौनपुर। जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें दबकर छह श्रमिकों की मौत हो गयी और दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार […]

ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा, अदालत ने खारीज की इंतेजामिया कमेटी की याचिका

प्रयागराज, 26 फरवरी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाने का वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर (निगरानीकर्ता) नियुक्त करने और तहखाने में पूजा की अनुमति देने के वाराणसी के जिला न्यायाधीश के निर्णय के खिलाफ दायर अपील सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दोनों […]

ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल, बोली AAP- एजेंसी को अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए

नई दिल्ली, 26 फरवरी। ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़ी धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे और एजेंसी को बार-बार समन जारी करने के बजाय अदालत के आदेश का […]

कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका: BJP-JDS के विरोध के बाद विधान परिषद में अटका मंदिर विधेयक

बेंगलुरु, 24 फरवरी। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कर्नाटक सरकार द्वारा लाया गया ‘हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती (संशोधन) विधेयक’ विधान परिषद से पारित नहीं हो सका। विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस ने इसका विरोध किया। विधान परिषद में विपक्ष के पास बहुमत है, ऐसे में विपक्ष के विरोध […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code