1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

पेरिस पैरालम्पिक : नवदीप ने भाला फेंक में नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, 200 मी. दौड़ में सिमरन को कांस्य

पेरिस, 7 सितम्बर। पेरिस पैरालम्पिक खेलों में पदक स्पर्धाओं के 10वें दिन भी भारतीय दल के नाम एक ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज हो गया, जब भाला प्रक्षेपक नवदीप सिंह ने F41 श्रेणी में 47.32 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बीच नया पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण के रूप में इस श्रेणी का देश को पहला […]

पेरिस पैरालम्पिक : हरविंदर सिंह व प्रीति पाल समापन समारोह में होंगे भारत के ध्वजवाहक

पेरिस, 7 सितम्बर। पेरिस पैरालम्पिक खेलों में इतिहास रचने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और महिला स्प्रिंटर प्रीति पाल रविवार को समापन समारोह में भारतिय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय समयानुसार सोमवार आधी रात (IST) को खेलों का समापन समारोह शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय हरविंदर सिंह बीते बुधवार को पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व […]

बृजभूषण ने विनेश फोगाट साधा निशाना, बोले – ‘चीटिंग से ओलम्पिक में भाग लेने गई थीं, भगवान ने सजा दी’

नई दिल्ली, 7 सितम्बर। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुईं ओलम्पियन पहलवान विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह ‘धोखाधड़ी’ से पेरिस ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए गई थीं, इसलिए भगवान ने उन्हें […]

पेरिस पैरालम्पिक : गोला प्रक्षेपक होकाटो सेमा ने करिअर बेस्ट प्रदर्शन से भारत को दिलाया कांस्य पदक

पेरिस, 6 सितम्बर। भारतीय गोला प्रक्षेपक (शॉट पटर) होकाटो सेमा ने शुक्रवार को यहां पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की गोला प्रक्षेप F57 श्रेणी के फाइनल में 14.65 मीटर के प्रक्षेप से अपने करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। #SAIDailyWrap: Day 9, #ParisParalympics2024 A historic day for India🇮🇳 as […]

पेरिस पैरालम्पिक : प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण पदक

पेरिस, 6 सितम्बर। भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालम्पिक खेलों के नौवें दिन पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में नया एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा और मौजूदा खेलों में देश को छठा स्वर्ण पदक दिला दिया। छोटे पैरों के साथ पैदा हुए 21 वर्षीय प्रवीण ने छह एथलीटों के बीच 2.08 मीटर की ऊंचाई फांदते हुए सत्र […]

हरियाणा विधानसभा चुनाव : विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल, फोगाट ने रेलवे की नौकरी भी छोड़ी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर। भारतीय कुश्ती के दो अंतरराष्ट्रीय सितारों – विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों पहलवानों ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर भेंट की और उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में […]

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, 13 और 14 सितंबर को मुकाबला

नई दिल्ली, 6 सितम्बर नई दिल्ली, पैरालंपिक के बीच खेल की दुनिया से एक और अच्छी खबर आई है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शीर्ष छह में जगह बनाकर डायमंड लीग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह प्रतिष्ठित दो दिवसीय प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में […]

पेरिस पैरालम्पिक : कपिल परमार ने जूडो में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, फर्राटा धाविका सिमरन कांस्य से चूकीं

पेरिस, 5 सितम्बर। दृष्टिबाधित कपिल परमार ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में पदक स्पर्धाओं के आठवें दिन गुरुवार को यहां 60 किग्रा J1 जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। पैरालम्पिक खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने जूडो में कोई पदक जीता। A very memorable sporting performance and a […]

पेरिस पैरालम्पिक : धरमबीर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण पदक, प्रणव सूरमा को मिला रजत

पेरिस, 5 सितम्बर। पेरिस पैरालम्पिक खेलों में पदक स्पर्धाओं का सातवां दिन भारतीय दल के लिए काफी फलदायक रहा, जब उसके खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक जीते। इस प्रकार बुधवार की स्पर्धाओं के समापन के बाद पैरालम्पिक खेलों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भारतीय अभियान 24 पदकों […]

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी भाजपा में शामिल, विधायक पत्नी रिवाबा ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली, 5 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने जामनगर उत्तर से विधायक और पत्नी रिवाबा जडेजा के बाद अब खुद भी भारतीय जनता पार्टी  की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रिवाबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यह जानकारी दी है। 🪷 #SadasyataAbhiyaan2024 pic.twitter.com/he0QhsimNK — Rivaba Ravindrasinh Jadeja (@Rivaba4BJP) September […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code