hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेरिस पैरालम्पिक : हरविंदर सिंह व प्रीति पाल समापन समारोह में होंगे भारत के ध्वजवाहक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पेरिस पैरालम्पिक : हरविंदर सिंह व प्रीति पाल समापन समारोह में होंगे भारत के ध्वजवाहक
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पेरिस पैरालम्पिक : हरविंदर सिंह व प्रीति पाल समापन समारोह में होंगे भारत के ध्वजवाहक

Revoi Editor
Last updated: September 7, 2024 8:36 pm
Revoi Editor
Published: September 7, 2024
Share

पेरिस, 7 सितम्बर। पेरिस पैरालम्पिक खेलों में इतिहास रचने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और महिला स्प्रिंटर प्रीति पाल रविवार को समापन समारोह में भारतिय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय समयानुसार सोमवार आधी रात (IST) को खेलों का समापन समारोह शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय हरविंदर सिंह बीते बुधवार को पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिसजेक को 6-0 से हराकर पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए। तीन वर्ष पहले हरविंदर ने टोक्यो 2020 में भी व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, जो पैरालम्पिक में भारत का पहला तीरंदाजी पदक था।

ध्वजवाहक के रूप में देश का नेतृत्व करना सबसे बड़ा सम्मान – हरविंदर

हरविंदर ने कहा, ‘भारत के लिए स्वर्ण जीतना एक सपने के सच होने जैसा है और अब समापन समारोह में ध्वजवाहक के रूप में अपने देश का नेतृत्व करना सबसे बड़ा सम्मान है, जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। यह जीत उन सभी के लिए है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उम्मीद है कि इससे कई लोगों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।’

प्रीति पाल ने फर्राटा दौड ने 2 कांस्य पदक जीते

उधर 23 वर्षीया प्रीति ने पेरिस 2024 में T35 वर्ग में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। वह पैरालम्पिक में ट्रैक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। खासतौर से, प्रीति ने प्रतिष्ठित स्टेड डी फ्रांस में पोडियम पर जगह बनाने के दौरान 100 मीटर इवेंट में 14.21 सेकेंड और 200 मीटर इवेंट में 30.01 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ बाजी मारी।

प्रीति ने कहा, ‘एक फ्लैगबियरर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है। यह पल सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर उस पैरा-एथलीट के बारे में है, जिसने हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए अपनी सीमाएं पार की हैं।’

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। पैरालम्पिक खेलों के मौजूदा संस्करण में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारत ने पदक स्पर्धाओं में एक दिन के शेष रहते 27 पदक जीते हैं, जिनमें छह स्वर्ण, नौ रजत व 12 कांस्य पदक हैं।

सुमित अंतिल व भाग्यश्री जाधव उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक थे

उल्लेखनीय है कि इस बार भाला प्रक्षेप F64 स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक थे। वहीं अवनि लेखरा, जिन्होंने पेरिस 2024 में अपने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग SH1 खिताब को डिफेंड किया था, टोक्यो 2020 के समापन समारोह में ध्वजवाहक थीं।

You Might Also Like

टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस ने छठी जीत से फिर हासिल की अग्रता, केकेआर 8 रनों से परास्त
राज्यसभा चुनाव : सीएम नीतीश व भाजपा अध्यक्ष ने किया नामांकन, अमित शाह समेत NDA के कई नेता रहे मौजूद
बांद्रा से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री जख्मी
अफगानिस्तान संकट : विद्रोहियों ने पंजशीर घाटी में 300 तालिबानियों को मार गिराया, कई बंदी
दिल्ली-NCR में आज से लागू होगा GRAP-3, निर्माण कार्य सहित कई चीजों पर पाबंदी
TAGGED:Harvinder SinghParalympics closing ceremonyParis ParalympicsPreeti and Harvinder will be India's flag bearersPreeti Pal
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ, दो आतंकी ढेर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 23, 2022
पीएनबी घोटाला : डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, अब सीधे भारत लाया जाएगा
Stock Market: शेयर मार्केट की फ्लैट चाल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल
पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 76000 के करीब, निफ्टी 228 अंक कमजोर
अल्ट न्यूज वेबसाइट के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को इस पोस्ट के लिए किया गया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?