1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

ACT हॉकी : गत विजेता भारत सेमीफाइनल में, मलेशिया पर 8-1 की बड़ी जीत में राजकुमार की हैट्रिक

हुलुनबुइर (चीन), 11 सितम्बर। युवा स्ट्राइकर राजकुमार पाल की हैट्रिक की मदद से गत विजेता भारत ने बुधवार को यहां मलेशिया को 8-1 से रौंदते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। दिन के एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने जापान […]

ICC एक दिनी विश्व कप 2023 के आयोजन से भारत को 1.39 अरब डॉलर का आर्थिक लाभ

दुबई, 11 सितम्बर। भारत में पिछले वर्ष आयोजनत ICC एक दिनी क्रिकेट विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर (लगभग 11,637 करोड़ रुपये) का ‘आर्थिक प्रभाव’ पैदा हुआ, जिसमें सबसे अधिक लाभ पर्यटन क्षेत्र ने अर्जित किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। नील्सन […]

पेरिस पैरालम्पिक के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि की घोषणा, स्वर्ण विजेता को मिलेंगे 75 लाख रुपये

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दो दिन पूर्व संपन्न पेरिस पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को नकद पुरस्कार की घोषणा की। इस क्रम में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। रजत विजेता को 50 लाख और कांस्य के लिए […]

‘विनेश के चुनाव लड़ने के फैसले से दुखी हूं’, महावीर फोगाट का चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग की तारीख में अब काफी कम समय बचा है। इससे पहले कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को पार्टी में शामिल करवा लिया है। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। विनेश ने चुनाव लड़ने की तैयारियां […]

इलेक्ट्रो डांस पार्टी के साथ पैरालम्पिक खेलों का समापन, चीन का रहा दबदबा

पेरिस, 9 सितंबर। खूबसूरत लाइट शो और फ्रांस के इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ रविवार को यहां पेरिस पैरालम्पिक खेलों का समापन हो गया। जीन-मिशेल जर्रे ने स्टेड डी फ्रांस में पार्टी की शुरुआत की। उन्होंने अपने संगीत से खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों को थिरकने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आखिर में लाइट शो का […]

US Open 2024: एकतरफा रहा मुकाबला, इटली के यानिक सिनर ने जीत के साथ रचा इतिहास

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर। पिछले दिनों डोपिंग मामले में दोष मुक्त होने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता। सिनर ने आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में […]

भारतीय टीम घोषित : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली, 8 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए रविवार की रात टीम इंडिया की घोषणा कर दी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज चेन्नई में 19 सितम्बर से शुरू होगी जबकि दूसरा टेस्ट 27 सितम्बर से कानपुर में होगा। पंत 634 दिनों के बाद भारत […]

पेरिस पैरालम्पिक : पूजा फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, 7 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ भारतीय अभियान का समापन

पेरिस, 8 सितम्बर। पेरिस पैरालम्पिक खेलों के अंतिम दिन रविवार को समापन समारोह से पहले भारतीय प्रतिभागिता वाली अंतिम स्पर्धा यानी महिलाओं की कयाक एकल 200 मीटर केएल1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में पूजा ओझा जगह नहीं बना सकी। इसके साथ ही पैरालम्पिक खेलों के मौजूदा संस्करण में रिकॉर्ड 29 पदकों के साथ भारतीय […]

राजा रणधीर सिंह सर्वसम्मति से चुने गए ओसीए अध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को सौंपी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 8 सितम्बर। पांच बार के ओलम्पियन निशानेबाज और अनुभवी खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह सर्वसम्मति से एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्हें रविवार को यहां इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वह इस पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। […]

यूएस ओपन : आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर। लगातार दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन बेलारूसी टेनिस स्टार आर्यना सबालेंका ने यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में घरेलू प्रशंसकों की चहेती अमेरिकी जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराया और करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब पर अधिकार करने के साथ फ्लशिंग मेडोज की नई मलिका […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code