hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूएस ओपन : आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > यूएस ओपन : आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात
खेलहिन्दी

यूएस ओपन : आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात

Revoi Editor
Last updated: September 8, 2024 6:18 pm
Revoi Editor
Published: September 8, 2024
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर। लगातार दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन बेलारूसी टेनिस स्टार आर्यना सबालेंका ने यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में घरेलू प्रशंसकों की चहेती अमेरिकी जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराया और करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब पर अधिकार करने के साथ फ्लशिंग मेडोज की नई मलिका बन बैठीं।

पिछले वर्ष फाइनल में कोको गॉफ के हाथों मात खानी पड़ी थी

दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने ऑर्थर ऐश स्टेडियम में एक घंटा 53 मिनट तक खिंचे संघर्षपूर्ण फाइनल में छठी सीड प्राप्त पेगुला को 7-5, 7-5 से हराकर श्रेष्ठता सिद्ध की। 2023 व इस वर्ष मेलबर्न पार्क में भी चैम्पियन ट्रॉफी पर अधिकार करने वालीं सबालेंका पिछले वर्ष यहां फाइनल में अमेरिकी किशोरी कोको गॉफ के हाथों तीन सेटों के संघर्ष में हार गई थीं जबकि उसके पूर्व लगातार दो वर्षों (2021 न 2022) तक उनका सफर सेमीफाइनल में थम गया था।

2021 – Semifinal
2022 – Semifinal
2023 – Final
2024 – 🏆 https://t.co/kneJ6KeaHs pic.twitter.com/iHoNm23ba9

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2024

सबालेंका ने पहले सेट के आखिरी दो गेम और मैच के आखिरी चार गेम जीतने के बाद कहा, ‘पिछले साल मैंने यहां कड़ा सबक सीखा था। फाइनल के मुश्किल पलों में मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही थी। मैं खुद को यह याद दिलाने की कोशिश कर रही थी कि मैंने बहुत कुछ झेल लिया है और मैं इस दबाव को झेलने के लिए काफी मजबूत हूं।’

Aryna never gave up on her dream.

And now she's a US Open champion. pic.twitter.com/m21bVFNB0U

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2024

सबालेंका ने उन चुनौतियों का जिक्र भी किया, जिनका सामना उन्हें पिछले कुछ वर्षों में करना पड़ा था। उनके पिता का 2019 में निधन हो गया था जबकि इस साल मार्च में उनके एक पूर्व प्रेमी की मृत्यु हो गई थी। दाएं कंधे की समस्या के कारण उन्हें इस जुलाई में विम्बलडन से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

From @BillieJeanKing to @SabalenkaA…

The US Open crowns a new champion 🏆 pic.twitter.com/pOjHGhPWdo

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2024

उन्होंने कहा, ‘अपने पिता को खोने के बाद टेनिस के इतिहास में अपने परिवार का नाम दर्ज कराना हमेशा मेरा लक्ष्य रहा। जब भी मैं ट्रॉफी पर अपना नाम देखती हूं तो मुझे खुद पर बहुत गर्व होता है। मुझे अपने परिवार पर गर्व होता है, जिन्होंने मुझे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया था।’

पेगुला शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सकीं

वहीं 30 वर्षीया पेगुला की बात करें तो वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रही थी। पेगुला वस्तुतः शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई तथा सबालेंका ने लगातार पांच गेम जीतकर पहला सेट जीतने के साथ ही दूसरे सेट में 3-0 की बढ़त बना ली। अमेरिकी खिलाड़ी ने इसके बाद वापसी की अच्छी कोशिश की, लेकिन वह सबालेंका को पहली बार यूएस ओपन चैम्पियन बनने से नहीं रोक पाई।

So much emotion, so much accomplished 😤@SabalenkaA | #USOpen pic.twitter.com/6ArvsLEkwo

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2024

30 वर्षों से भी ज्यादा समय में यूएस ओपन फाइनल में पहुंचीं सिर्फ तीसरी अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने कहा, ‘उसने महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि मैंने अच्छी वापसी करके खुद को मौका दिया था, लेकिन आखिर में यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ।’

How Jannik Sinner and Taylor Fritz reached the US Open final 👇 pic.twitter.com/H0f3uIOAVl

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2024

सिनर व फ्रिट्ज पुरुष एकल ताज के लिए भिड़ेंगे

इस बीच विश्व नंबर एक इतालवी यानिक सिनर व 12वीं सीड अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज आज रात पुरुष एकल ताज के लिए भि़ड़ेंगे। करिअर के दूसरे मेजर खिताब के लिए प्रयासरत 23 वर्षीय सिनर का यह सिर्फ दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। इसी वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में उन्होंने डेनिल मेडवेडेव को पांच सेटों में हराकर करिअर का पहला मेजर खिताब जीता था। दूसरी तरफ 26 वर्षीय फ्रिट्ज पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ते हुए फाइनल तक पहुंचे हैं।

You Might Also Like

आईपीएल 2023 का कार्यक्रम घोषित – चैंपियन गुजरात टाइटंस सहित 10 टीमें 31 मार्च से लड़ेंगी श्रेष्ठता की जंग
धोखाधड़ी के एक मामले में भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट
पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला घिनौना और दर्दनाक : राष्ट्रपति मुर्मू
IOC का फैसला : ट्रांसजेंडर महिलाएं ओलम्पिक खेलों की महिला वर्ग की स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकेंगी
भारत में चांदीपुरा वायरस का प्रकोप 20 वर्षों में सबसे ज्यादा: डब्ल्यूएचओ
TAGGED:Aryna defeated Jessica Pegula in the finalAryna SabalenkaJessica PegulaSabalenka won the third Grand Slam titletennisUS Open
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?