1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

विश्व कप क्रिकेट : अजेय टीम इंडिया ने गत चैम्पियन इंग्लैंड को बाहर किया, मेजबानों का सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय

लखनऊ, 29 अक्टूबर। टीम डंडिया ने रविवार को यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम की अपेक्षाकृत कठिन पिच पर भी अपना अजेय क्रम जारी रखा और सामान्य स्कोर बनाने के बावजूद गेंदबाजों की आक्रामकता के सहारे 100 रनों की बड़ी जीत से न सिर्फ गत चैंम्पियन इंग्लैंड को बाहर का रास्ता […]

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि एसबीआई के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर धोनी विभिन्न विपणन और प्रचार अभियानों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। We […]

सौरभ गांगुली की भविष्यवाणी : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका होंगे भारत की राह में रोड़ा 

कोलकाता, 29 अक्टूबर। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि भारत की वनडे विश्व कप में फिर से विजेता बनने की राह में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सबसे बड़ी बाधा होंगे। पांच बार के पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों पराजय झेलने के बाद लगातार चार मैच जीत कर […]

विश्व कप क्रिकेट : नीदरलैंड्स की जबर्दस्त वापसी, 87 रनों की जीत से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता

कोलकाता, 28 अक्टूबर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप के मौजूदा संस्करण में शनिवार को दिन घटना प्रधान रहा। पहले धर्मशाला में विश्व क्रिकेट के दो चिरप्रतिद्वंद्वियों – ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक कश्मकश देखने को मिली, जहां विश्व कप के किसी मैच में रिकॉर्ड कुल स्कोर (771 रन) के दर्शन के बीच कंगारुओं […]

विश्व कप क्रिकेट : कीर्तिमानों की झड़ी के बीच ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड 5 रनों से परास्त

धर्मशाला, 28 अक्टूबर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप का मौजूदा संस्करण नए कीर्तिमानों का पर्याय बनता जा रहा है। शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में भी विश्व कीर्तिमानों की झड़ी देखने को मिली और दो चिर प्रतिद्वंद्वियों की रोमांचक टक्कर में पांच बार के पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने गत उपजेता […]

एशियाई पैरा खेलों में भी भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 29 स्वर्ण सहित 111 पदकों के साथ अभियान का समापन

हांगझू, 28 अक्टूबर। इसी माह की शुरुआत में हांगझू एशियाई खेलों में पहली बार 100 से ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय दल ने शनिवार को यहीं संपन्न चतुर्थ एशियाई पैरा खेलों में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य सहित कुल 111 पदकों के साथ अपने यादगार अभियान का समापन […]

विश्व कप क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका एक विकेट की रोमांचक जीत से आगे निकला, पाकिस्तान की लगातार चौथी हार

चेन्नै, 27 अक्टूबर। वामहस्त स्पिनर तबरेज शम्सी (4-60) की अगुआई में गेंदबाजों की कसावट के बाद एडेन मार्करम की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी (91 रन, 93 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) दक्षिण अफ्रीका के काम आई, जिसने शुक्रवार को यहां खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में 16 गेंदों के शेष रहते पाकिस्तान पर एक विकेट की रोमांचक जीत […]

एशियाई पैरा खेल – शटलरों की अगुआई में भारत ने जीते 7 स्वर्ण, शतक से अब सिर्फ एक पदक दूर

हांगझू, 27 अक्टूबर। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने यहां चतुर्थ एशियाई पैरा खेलों के छठे दिन शुक्रवार को भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा और शटलरों की अगुआई में सात स्वर्ण, छह रजत व चार कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते। 99 पदकों के साथ भारत तालिका में छठे स्थान पर भारतीय दल पदकों का शतक […]

37वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर बोले पीएम मोदी – ‘भारत 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए तैयार’

पणजी, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा की राजधानी में गुरुवार की रात भव्य रंगारंग समारोह के बीच 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इन खेलों के दौरान 28 आयोजन स्थलों पर 43 खेल स्पर्धाओं में 10 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने खेलों के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘भारत […]

विश्व कप क्रिकेट : गत चैम्पियन इंग्लैंड की दुर्गति जारी, श्रीलंका के हाथों आठ विकेट से परास्त

बेंगलुरु, 26 अक्टूबर। गत चैम्पियन इंग्लैंड की आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में दुर्गति जारी है। इस क्रम में गुरुवार को यहां श्रीलंका के हाथों उसे 146 गेंदों के शेष रहते आठ विकेट की शर्मनाक पराजय का स्वाद चखना पड़ा। 59 ओवरों में ही हो गया मुकाबले का फैसला दिलचस्प यह रहा कि एम. […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code