1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

ICC वनडे रैंकिंग : विराट कोहली फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, 1403 दिनों बाद शीर्ष पर वापसी

नई दिल्ली, 14 जनवरी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। करीब 1403 दिनों बाद किंग कोहली ने वनडे क्रिकेट में शीर्ष पर वापसी की है और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है। India's linchpin regains top […]

इंडिया ओपन : सिंधु पहले ही दौर में बाहर, श्रीकांत, प्रणय और मालविका का विजयी आगाज़

नई दिल्ली, 14 जनवरी। पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन 1000 के सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ सत्र की बेहतर शुरुआत के बाद घरेलू कोर्ट पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद लेकर उतरीं देश की शीर्षस्थ महिला शटलर पीवी सिंधु को आघात सहना पड़ा, जब वह बुधवार को यहां 9.50 लाख डॉलर ईनामी योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 […]

पूर्व क्रिकेट स्टार शिखर धवन ने प्रेयसी सोफी शाइन संग की सगाई, फरवरी में होगी शादी

नई दिल्ली, 12 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सितारे शिखर धवन ने लंबे समय की अपनी प्रेयसी सोफी शाइन संग सगाई की पुष्टि की। धवन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मुस्कुराहट से लेकर सपनों तक, सब कुछ शेयर किया। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी […]

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : रेलवे ने जीता पुरुषों का खिताब, महिला वर्ग में केरल की श्रेष्ठता बरकरार

वाराणसी, 11 जनवरी। भारतीय रेलवे की टीम ने रविवार को यहां सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का पुरुष वर्ग में सर्वजेता का गौरव अर्जित किया। वहीं महिला वर्ग में गत चैम्पियन केरल ने अपनी असंदिग्ध श्रेष्ठता बरकरार रखी और लगातार छठी बार उपाधि जीत ली। पुरुषों के […]

ICC टी20 विश्व कप : PCB ने बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी में दिखाई दिलचस्पी

लाहौर, 11 जनवरी। भारत से राजनीतिक तनातनी के दौरान बांग्लादेश द्वारा ICC टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक और विकल्प पेश किया है। पीसीबी का कहना है कि यदि बांग्लादेश के मैचों के लिए श्रीलंका के आयोजन स्थल उपलब्ध नहीं होते […]

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : केरल व रेलवे के बीच दोनों वर्गों में खिताबी मुलाकात तय, पुरुष वर्ग में गत उपजेता सर्विसेज परास्त

वाराणसी, 10 जनवरी। केरल व भारतीय रेलवे की टीमों ने यहां 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में अपना पराक्रमी प्रदर्शन जारी रखते हुए दोनों वर्गों के फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली है। महिला खिताब के लिए तो गत चैम्पियन केरल व गत उपजेता रेलवे के बीच एक बार फिर खिताबी मुलाकत करेगी। केरल के […]

मलेशिया ओपन : सिंधु की हार से भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में विश्व नंबर 2 वांग से परास्त

कुआलालम्पुर, 10 जनवरी। पैर की चोट के चलते लंबे समय बाद यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के जरिए BWF टूर में वापसी करने वालीं भारत की शीर्षस्थ महिला शटलर पीवी सिंधु का शानदार सफर शनिवार को थम गया, जब वह विश्व नंबर दो चीनी स्टार वांग झी यी के हाथों सीधे गेमों में हार […]

मलेशिया ओपन : सिंधु सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

कुआलालम्पुर, 9 जनवरी। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व नंबर तीन जोड़ी […]

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : मेजबान यूपी की महिलाएं क्वार्टर फाइनल में गत चैम्पियन केरल से परास्त

वाराणसी, 9 जनवरी। मेजबान उत्तर प्रदेश का यहां 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में संघर्षपूर्ण सफर शुक्रवार को समाप्त हो गया, जब मेजबान महिलाएं गत चैम्पियन केरल के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार गईं। यूपी की पुरुष टीम गुरुवार को पांच सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल क्वालीफाइंग में रेलवे के हाथों परास्त हो गई […]

महिला प्रीमियर लीग 2026 : मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच पहला मैच आज, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे बड़े स्टार्स

मुंबई, 9 जनवरी। महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस ग्रैंड इवेंट […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code