1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

ICC टी20 विश्व कप : बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत में नहीं खेलेगी, स्कॉटलैंड की भागीदारी का रास्ता साफ

ढाका, 22 जनवरी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अगले माह सात फरवरी से भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित ICC टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया, जिससे बांग्लादेश के स्थानापन्न के तौर पर टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड की भागीदारी का रास्ता साफ […]

क्रिकेट टीम को ‘टीम इंडिया’ कहने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- न्यायिक समय की बर्बादी

नई दिल्ली, 22 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को ‘बेकार’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को ‘टीम इंडिया’ कहने से रोकने का अनुरोध किया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने दिल्ली उच्च […]

टी20 सीरीज : अभिषेक व रिंकू की विस्फोटक पारियों से टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त, पहले मैच में न्यूजीलैंड 48 रनों से हारा

नागपुर, 21 जनवरी। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (84 रन, 35 गेंद, आठ छक्के, पांच चौके) व रिंकू सिंह (नाबाद 44 रन, 20 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) की विस्फोटक पारियां न्यूजीलैंड पर कुछ ज्यादा ही भारी गुजरीं और टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के तहत बुधवार को यहां खेले गए पहले मुकाबले […]

ICC टी20 विश्व कप : आईसीसी बोर्ड ने बांग्‍लादेश को रिप्‍लेस करने के पक्ष में डाला वोट

नई दिल्ली, 21 जनवरी। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ICC टी20 विश्व कप में बांग्‍लादेश की भागीदारी पर अंतिम फैसले पर पहुंच गया है। इस क्रम में आईसीसी ने बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सूचना दे दी है कि वह अंतरिम बांग्‍लादेश सरकार को बता दें कि यदि उसने सात फरवरी से प्रस्तावित टी20 विश्व कप […]

इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत कठिन जीत से दूसरे दौर में

जकार्ता, 21 जनवरी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां विपरीत अंदाज में अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली। सिंधु को जापानी सुइजू से 53 मिनट में निजा मिली पांचवीं वरीयता […]

कोलकाता : चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए क्रिकेटर मोहम्मद शमी, SIR सुनवाई के लिए भेजी गई थी नोटिस

कोलकाता, 20 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर पेसर मोहम्मद शमी पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मंगलवार को अपनी निर्धारित सुनवाई के लिए यहां चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। मो. शमी और उनके भाई मो. कैफ को बंगाल चुनाव आयोग द्वारा सुनवाई के लिए पेश […]

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : पूनाचा-इसारो की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर

मेलबर्न, 20 जनवरी। भारत के निकी कलियांदा पूनाचा और उनके थाई जोड़ीदार प्रुच्य इसारो यहां मेलबर्न पार्क के सिंथेटिक हार्ड कोर्ट पर जारी वर्ष की पहली ग्रैंड स्लैम टेनिस चैम्पियनशिप यानी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले पूनाचा व इसारो ने कोर्ट […]

विदर्भ ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, फाइनल में सौराष्ट्र 38 रनों से परास्त

बेंगलुरु, 18 जनवरी। विदर्भ ने ओपनर अथर्व तायडे के शानदार शतक (128 रन, 118 गेंद, तीन छक्के, 15 चौके) और फिर यश ठाकुर (4-50) की अगुआई में अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत रविवार को यहां दो बार के चैम्पियन सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली। 𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎! 🏆 Presenting the […]

न्यूजीलैंड ने फिर रचा इतिहास, भारत में पहली बार जीती एक दिनी सीरीज, अंतिम मैच में टीम इंडिया 41 रनों से परास्त

इंदौर, 18 जनवरी। होल्कर स्टेडियम में रविवार को तीन शतकीय प्रहारों के बीच रनों की खूब बारिश हुई। एक तरफ डेरिल मिचेल (137 रन, 131 गेंद, तीन छक्के, 15 चौके) व ग्लेन फिलिप्स (106 रन, 88 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) ने मेजबान गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली तो कठिन लक्ष्य के सामने अन्य दिग्गजों […]

इंडिया ओपन 2026 : लिन चुन यी के नाम पहला सुपर 750 खिताब, एन से यंग ने बचाई महिला एकल उपाधि

नई दिल्ली, 18 जनवरी। BWF विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने रविवार को यहां 9.50 लाख अमेरिकी डॉलर ईनामी इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल का अपना पहला सुपर 750 खिताब जीत लिया जबकि मौजूदा विश्व नंबर एक व गत चैम्पियन दक्षिण कोरियाई एन से यंग […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code