1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति

राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने […]

भारत ने काबुल में खोला दूतावास तो अफगान‍िस्‍तान का रिटर्न ग‍िफ्ट, TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश

नई दिल्ली/काबुल, 21 अक्टूबर। भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में मंगलवार को नई गर्माहट दिखी, जब नई दिल्ली ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा दे दिया। इससे जाहिर होता है कि भारत अब अफगानिस्तान में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह कदम […]

पुलिस स्मृति दिवस : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले – मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह हो जाएगा खत्म

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। यह दिवस 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में […]

पंजाब : पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ FIR, बहू के साथ अवैध संबंध और बेटे की हत्या का आरोप

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के एक थाने में उनके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में मो. मुस्तफा के साथ उनकी पत्नी व कांग्रेस शासनकाल के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री रहीं रजिया सुल्ताना और बहू को भी आरोपित बनाया गया […]

झामुमो ने कांग्रेस व राजद पर लगाया धोखेबाजी का आरोप, बिहार चुनाव से खुद को किया अलग

गिरिडीह, 20 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में स्पष्ट रूप से बिखराव का संकेत मिला, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)  ने कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए खुद को बिहार विधानसभा चुनाव से अलग कर लिया। जेएमएम के बड़े नेता सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को इस […]

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, बोले – यह पर्व एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक

लंदन, 20 अक्टूबर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर किएर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर हिन्दू, जैन और सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रोशनी का त्योहार खुशियों, एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक है। स्टार्मर ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए बताया […]

दीपावली पर राहुल गांधी का अनूठा अंदाज – पुरानी दिल्ली में घंटेवाला मिठाई की दुकान में छानी इमरती

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर अनूठे अंदाज में दिखे, जब वह सोमवार को पुरानी दिल्ली स्थित मशहूर मिष्ठान्न प्रतिष्ठान ‘घंटेवाला’ पहुंचे और वहां न सिर्फ इमरती छानी वरन बेसन के लड्डू बनाने में भी हाथ आजमाया। दुकान मालिक का आग्रह – आप […]

बिहार चुनाव : राजद ने 143 उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी यादव

पटना, 20 अक्टूबर। महागठबंधन के मुख्य घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज अपने 143 उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। यह लिस्ट दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जारी की गई। वैसे आरजेडी की यह लिस्ट 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में एक सीट कम […]

पीएम मोदी ने गोवा और करवार में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

पणजी, 20 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा और करवार तट के पास स्थित भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने नौसैनिक अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की और कहा कि उन्हें नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने का सौभाग्य मिला। People love celebrating […]

अयोध्या के कारसेवकपुरम में बोले सीएम योगी – दीपोत्सव ने अयोध्या को दी नई वैश्विक पहचान

अयोध्या, 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामनगरी में पिछले नौ वर्षों से मनाए जा रहे दीपोत्सव ने अयोध्या को नई वैश्विक पहचान दी है। सीएम योगी ने अयोध्या के कारसेवकपुरम में आज दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए यह बात कही और लोगों से समाज में एकता […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code