1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव

चुनाव

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट का होगा प्रकाशन, चुनाव आयोग को आधार और EPIC जोड़ने की सलाह

नई दिल्ली, 28 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के ड्राफ्ट के प्रकाशन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग से फिर कहा कि वह एसआईआर के […]

बिहार SIR के प्रथम चरण के आंकड़े जारी – वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे, राज्य में कुल 7.24 करोड़ वोटर

नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार बिहार में अब 7.24 करोड़ वोटर हैं। पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। वोटर लिस्ट में अब तक 22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है […]

बिहार में मतदाता सूची से कटेंगे 65 लाख वोटरों के नाम! SIR में अब तक 99.80 फीसदी मतदाता कवर

नई दिल्ली, 25 जुलाई। बिहार में जारी मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत करीब 65.2 लाख वोटरों के नाम कट सकते हैं। इनमें वो मतदाता शामिल हैं, जो दिवंगत हो चुके हैं अथवा स्थायी रूप से कहीं और पलायन कर चुके हैं या फिर एक से ज्यादा जगह पर नामांकित हैं। इस […]

बिहार SIR : निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दिया एक माह का विशेष अवसर

नई दिल्ली, 24 जुलाई। बिहार में जारी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण का कार्य समाप्ति की ओर है। इस बीच, विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा रही है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि […]

बिहार SIR का प्रथम चरण समाप्ति की ओर, अब तक 98.01 फीसदी मतदाता कवर किए गए, 20 लाख मृतक मिले

नई दिल्ली, 23 जुलाई। बिहार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) का प्रथम चरण समाप्ति की ओर है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का लक्ष्य है कि मतदाता सूची से कोई योग्य मतदाता छूटने न पाए और कोई अयोग्य मतदाता जुड़ न जाए। 7.17 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त और डिजिटाइज्ड हो चुके भारत निर्वाचन आयोग […]

बिहार SIR में अब तक मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का दो स्थानों पर नाम

नई दिल्ली, 22 जुलाई। बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम चरण में चल रहा है। एसआईआर में अब तक 18 लाख मृतक मिले। साथ ही ये भी तथ्य उजागर हुए कि 16 लाख वोटर दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं और सात लाख मतदाताओं का दो स्थानों पर नाम है। […]

EC के विशेष गहन पुनरीक्षण में बिहार के 94.68% मतदाता सूची में शामिल, 30 सितम्बर को जारी होगी अंतिम लिस्ट

नई दिल्ली, 19 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत अब तक 94.68 फीसदी मतदाताओं को कवर कर लिया गया है। EC ने आज जारी एक अधिकृत बयान में यह जानकारी दी। आयोग का यह भी कहना है […]

सुप्रीम कोर्ट का बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जारी रहेगा SIR

नई दिल्ली, 10 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई की। इस दौरान याचिकाकर्ताओं और चुनाव आयोग का पक्ष सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने SIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। ‘आधार, राशन व वोटर […]

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ADR ने EC के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्ली, 5 जुलाई। बिहार में इसी वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमेक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आदेश को रद करने की मांग की गई है, जिसे संविधान के […]

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भड़का विपक्ष, चुनाव आयोग से मिला 11 पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, 2 जुलाई। आगामी कुछ महीनों में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। इस क्रम में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) समेत 11 विपक्षी दलों के नेताओं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code