1. Home
  2. हिन्दी
  3. रक्षा

रक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा – ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के बकाया का 15 मार्च तक करें भुगतान

नई दिल्ली, 9 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशनभोगियों को ‘वन रैंक-वन पेंशन’ (ओआरओपी) योजना के तहत बकाये के भुगतान के लिए केंद्र सरकार को 15 मार्च, 2023 तक का समय दिया है। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की एक पीठ ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने को […]

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने OROP में किया संशोधन, 25 लाख रिटायर्ड सैन्य कर्मियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 8,450 करोड़ रुपये के अनुमानित अतिरिक्त वार्षिक व्यय पर सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) को संशोधित कर दिया। इस संशोधन से लगभग 25.13 लाख सशस्त्र बल पेंशनरों को लाभ होगा। इसके तहत एक जुलाई, 2019 से 30 जून, 2022 तक […]

सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में वाहन गिरने से सेना के 16 जवान शहीद

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। चत्तेन से थांगू की ओर जा रहा था सेना का काफिला सेना की ओर से […]

चीन से तनाव के बीच भारतीय नौसेना में शामिल हुआ मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘आईएनएस मोर्मुगाओ’

मुंबई, 18 दिसम्बर। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद दोनों के बीच उपजे नए तनाव के दौरान स्वदेश निर्मित मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस मोर्मुगाओ’ को रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। ‘आईएनएस मोर्मूगाओ’ को सेना में शामिल किए जाने के लिए मुंबई में आयोजित कार्यक्रम […]

भारत ने अग्नि-V परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल रात्रि परीक्षण, 5000 किमी से ज्यादा मार करने में सक्षम

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। भारत ने परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-V बैलिस्टिक मिसाइल का गुरुवार को सफल रात्रि परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने इस परीक्षण के बारे में जानकारी दी। इस मिसाइल में तीन स्टेज में संचालित होने वाला सॉलिड फ्यूल इंजन लगाया गया है। यह मिसाइल पांच हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक सटीक […]

फ्रांसीसी कम्पनी ने भारत को सौंपे सभी 36 लड़ाकू राफेल विमान, देश में उतरा आखिरी फाइटर जेट

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। फ्रांस ने भारत के साथ लड़ाकू राफेल विमान सौदा पूरा कर दिया है। इस क्रम में फ्रांसीसी कम्पनी दसॉ एविएशन ने भारत को पूरे 36 विमान सौंप दिए हैं। वायु सेना ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। ट्वीट में लिखा –  ’36 IAF राफेल विमानों में से अंतिम राफेल फ्रांस […]

एलएसी पर चीन ने नहीं घटाई फौज, सेना प्रमुख मनोज पांडे बोले – ‘कुछ भी हो सकता है, हम भी हैं तैयार’

नई दिल्ली, 13 नवम्बर। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव 30 माह से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी बना हुआ है। पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसकी तपिश आज भी महसूस की जा सकती है। इस बीच भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कड़ाके की […]

पीएम मोदी ने वडोदरा में देश के पहले सैन्य विमान विनिर्माण संयंत्र की रखी आधारशिला

वडोदरा, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन विमान बनाने वाले संयंत्र की आधारशिला रखी। इन विमानों का उत्पादन टाटा समूह और एयरबस का गठजोड़ करेगा। देश में पहली बार सैन्य विमान का विनिर्माण निजी कम्पनी करेगी देश में यह अपनी तरह की पहली […]

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट : भारतीय रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता, अमेरिका व चीन को पछाड़ा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2.92 मिलियन लोगों के साथ इसमें संयुक्त सक्रिय सेवा कर्मी, जलाशय और नागरिक कर्मचारी शामिल हैं। स्टेटिस्टा जर्मनी स्थित एक निजी संगठन है जो दुनिया भर […]

अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, सटीकता और विश्वसनीयता पर लगी मुहर

बालासोर (ओडिशा), 21 अक्टूबर। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के तट से पूर्वाह्न लगभग 09:45 बजे अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। एक रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि परीक्षण उड़ान के दौरान, मिसाइल ने अधिकतम सीमा की यात्रा की और सभी परीक्षण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code