1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने गबार्ड के बयान को किया खारिज, कहा – ‘ईरान के बारे में मेरे खुफिया विभाग की राय गलत थी’

वॉशिंगटन, 21 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की पूर्व में व्यक्त की गई इस राय को गलत बताया है कि अमेरिका के विचार में ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। शुक्रवार को अपनी ‘सुपर पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ के लिए धन जुटाने के वास्ते न्यूजर्सी पहुंचने पर ट्रंप […]

इजरायल ने ईरान के “इस्फहान परमाणु स्थल” पर किया बड़ा अटैक, IRGC प्रमुख सईद इजादी को भी मार गिराया

तेहरान,21 जून।  इजरायल ने ईरान के इस्फहान परमाणु स्थल और मिसाइल कार्यक्रम पर पर बड़ा हमला किया है। इसके साथ ही इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स में फिलिस्तीनी डिवीजन के प्रमुख सईद इज़ादी को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि इजादी को ईरानी शहर क़ुम में एक […]

ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक युद्ध रोकवाने का दावा, कहा- लेकिन मुझे नहीं मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 21 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकवाने का दावा करते हुए कहा कि मैंने भारत-पाक युद्ध रोकवाया, लेकिन मुझे शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि चाहे वह कितने भी अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की कोशिश क्यों न कर लें, […]

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025: किंग चार्ल्स के संदेश के साथ यूनाइटेड किंगडम ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लंदन, 21 जून। यूनाइटेड किंगडम ने किंग चार्ल्स के मैसेज के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लंदन में योगाभ्यास किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित आसन और श्वास तकनीक का सहारा लिया गया। इस योग श्रृंखला में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग लंदन […]

एअर इंडिया का 15 फीसदी उड़ानों में कटौती का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी यह कटौती

नई दिल्ली,19 जून। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने पिछले हफ्ते अपने बोइंग 787 और 777 जैसे बड़े विमानों से भरी जाने वाली कुछ उड़ानों में कमी करने की घोषणा की थी। निजी विमानन कम्पनी ने इसी क्रम में बुधवार शाम को बताया था कि इन उड़ानों में 15 फीसदी तक की कटौती […]

ईरान-इजराइल तनाव : इच्छुक भारतीयों को इजराइल से निकालेगा विदेश मंत्रालय, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली, 19 जून। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने उन भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकालने का फैसला किया है, जो चल रहे ईरान-इजराइल संकट के मद्देनजर जाना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘इजराइल और ईरान के बीच हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारत […]

अमेरिका : ट्रंप सरकार नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगी ‘स्टूडेंट वीजा’ की आवेदन प्रक्रिया

वॉशिंगटन, 19 जून। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगा। इस बार विभाग ने शर्त रखी है कि आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक करने होंगे। आवेदकों को अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक […]

ईरानी मिसाइल ने इजराइल के मुख्य अस्पताल को बनाया निशाना, हमलों में कम से कम 40 लोग घायल

तेल अवीव, 19 जून। ईरान की एक मिसाइल गुरुवार तड़के दक्षिणी इजराइल के मुख्य अस्पताल पर गिरी, जिससे कई लोग घायल हो गए और ‘‘व्यापक पैमाने पर क्षति’’ हुई। अस्पताल ने यह जानकारी दी। इजराइली मीडिया ने मिसाइल हमले के कारण क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियों और इलाके से उठते घने काले धुएं के फुटेज प्रसारित किए। […]

सीजफायर पर अपने बयान से पलटे ट्रंप, कहा – भारत व पाक के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन, 19 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के दो ‘‘बहुत चतुर’’ नेताओं ने एक ऐसा युद्ध जारी न रखने का ‘‘निर्णय’’ लिया जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था। पिछले कुछ हफ्तों में यह पहली बार है जब ट्रंप ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रोकने के लिए […]

Israel-Iran War: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला, आर्मेनिया के रास्ते पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली, 19 जून। युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए भारतीय छात्रों ने वहां के हालात को याद किया और घर वापसी के खातिर त्वरित कदम उठाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर पहला विमान बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली पहुंचा। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code