hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एअर इंडिया का 15 फीसदी उड़ानों में कटौती का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी यह कटौती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > एअर इंडिया का 15 फीसदी उड़ानों में कटौती का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी यह कटौती
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

एअर इंडिया का 15 फीसदी उड़ानों में कटौती का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी यह कटौती

Revoi Editor
Last updated: June 20, 2025 1:54 am
Revoi Editor
Published: June 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली,19 जून। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने पिछले हफ्ते अपने बोइंग 787 और 777 जैसे बड़े विमानों से भरी जाने वाली कुछ उड़ानों में कमी करने की घोषणा की थी। निजी विमानन कम्पनी ने इसी क्रम में बुधवार शाम को बताया था कि इन उड़ानों में 15 फीसदी तक की कटौती की जाएगी। अब गुरुवार शाम को एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती 21 जून से शुरू होकर कम से कम 15 जुलाई तक जारी रहेगी। इसका मतलब है कि इस अवधि में इन बड़े वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट की कुछ उड़ानें कम हो जाएंगी।

इन तीन रूटों की फ्लाइट 15 जुलाई तक सस्पेंड रहेगी

विमानन कम्पनी की ओर से इसके तहत फैसला लिया गया है कि तीन रूटों की फ्लाइट 15 जुलाई तक सस्पेंड रहेगी। इनमें दिल्ली से नैरोबी, अमृतसर से लंदन गैटविक और गोवा मोपा से लंदन गैटविक की 21 जून से 15 जुलाई तक सभी फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया गया है। 15 जुलाई तक इंटरनेशनल सेक्टर में कई फ्लाइटों को कम किया गया है।

इन रूटों पर भी कम की गई हैं उड़ानें

इनमें उत्तरी अमेरिका सेक्टर में दिल्ली-टोरंटो को सप्ताह में 13 की जगह घटाकर सात, दिल्ली-वैंकूवर को सप्ताह में सात से घटाकर पांच, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को के लिए सप्ताह में 10 से घटाकर सात, दिल्ली-शिकागो के लिए सप्ताह में सात फ्लाइट से घटाकर तीन और दिल्ली-वाशिंगटन की सप्ताह में पांच फ्लाइट से घटाकर तीन उड़ानें की गई हैं।

इसी तरह यूरोपीय देशों के लिए दिल्ली-लंदन की सप्ताह में 24 फ्लाइटों को घटाकर 22, बेंगलुरु-लंदन की सात से छह, अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम की सप्ताह में तीन से घटकर दो, दिल्ली-पेरिस 14 से 12, दिल्ली-मिलान सात से चार, दिल्ली-कोपेनहेगन पांच से तीन, दिल्ली-वियना चार से तीन और दिल्ली-एम्स्टर्डम वाली सप्ताह में सात फ्लाइटों की जगह पांच फ्लाइट उड़ान भरेंगी।

ऑस्ट्रेलिया सेक्टर में भी फ्लाइट कम हुईं

ऑस्ट्रेलिया सेक्टर पर दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी की सप्ताह में सात फ्लाइट को घटाकर पांच, सुदूर-पूर्व में दिल्ली-टोक्यो सप्ताह में सात की जगह छह और दिल्ली-सियोल की सप्ताह में पांच की जगह चार फ्लाइट टेक ऑफ करेंगी।

एअर इंडिया ने कहा, ‘संशोधित शेड्यूल को हमारी वेबसाइट airindia.com, मोबाइल एप और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है। हम जल्द से जल्द अपने पूर्ण शेड्यूल को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

You Might Also Like

डॉ. शमशीर वायलिल ने विमान हादसे में घायल और मृत MBBS छात्रों के परिवारों के लिए घोषित की 6 करोड़ की सांत्वना राशि
PFI की रैली में बच्चे ने लगाए हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे नारे, हिरासत में कार्यकर्ता
कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी व कांग्रेस पार्टी ने जताया शोक
बंगाल: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई को आरोपपत्र में नाम शामिल करने की मिली मंजूरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप – आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही
TAGGED:15 percent of flights cutair indiaFlights cut till July 15
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?