1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

भारत-चीन के रिश्तों में सुधार के संकेत – पीएम मोदी के दौरे से पहले दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट की तैयारी

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारत और चीन के रिश्तों पर पड़ी बर्फ के पिघलने के सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चीन दौरे से पहले 2020 के गलवान संघर्ष और कोविड-19 महामारी के बाद से बंद पड़ी सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने की दिशा में दोनों […]

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिकों की पानी-गैस सप्लाई रोकी

इस्लामाबाद, 12 अगस्त। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान की नई करतूत सामने आई है। उसने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से इसका बदला लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की पानी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतों तक पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा […]

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका से दी भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी, कहा – हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे

वाशिंगटन, 11 अगस्त। पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि यदि भारत के साथ भविष्य में युद्ध होता है और उसमें पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा मंडराता है तो पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में झोंक देंगे। बता दें कि पहली […]

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर दो माह में दूसरी बार अमेरिका पहुंचे, शीर्ष सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

वॉशिंगटन, 10 अगस्त। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर दो माह के दूसरी बार अपनी दूसरी आधिकारिक अमेरिका यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने शीर्ष अमेरिकी राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय मुलाकातें कीं। पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, फील्ड मार्शल मुनीर ने टैम्पा में यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर […]

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए US ने भारत से मांगी मदद, ‘इंफ्लूएस’ का प्रयोग करने का किया आग्रह

नई दिल्ली, 10 अगस्त। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव अब वैश्विक राजनीति की नई पटकथा लिख रहा है। अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के कुछ ही दिन बाद जो प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वे इस टकराव को केवल एक आर्थिक जंग नहीं रहने दे रहीं। अब यह मुद्दा सीधे […]

ट्रंप टैरिफ का दिखने लगा असर : बर्गर से बिर्किन बैग तक होंगे महंगे, वॉलमार्ट समेत कुछ ब्रांड्स ने बढ़ाए दाम

नई दिल्ली, 9 अगस्त। रूस से तेल आयात को लेकर नाराजगी के चलते अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से लागू टैरिफ का असर अब दिखाने लगा है और अमेरिका के लोगों को अब आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर ज्‍यादा कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। इल क्रम में कुछ कम्पनियों ने अपने उत्पादों की […]

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए दिया आमंत्रण

नई दिल्ली, 8 अगस्त। रूस से तेल आयात को लेकर नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर ठोके गए 50 फीसदी टैरिफ से उपजी तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से जुड़ी […]

टैरिफ विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार, जानें क्या कहा…

वाशिंगटन, 8 अगस्त। भारत और अमेरिका के बीच जारी टैरिफ विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत के साथ व्यापार वार्ता नहीं होगी। गुरुवार को वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक न्यूज एजेंसी ने ट्रंप से सवाल पूछा कि क्या […]

इजरायली सुरक्षा मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, गाजा पर कब्जा करने की योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 8 अगस्त। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग के बीच इजरायल ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शुक्रवार तड़के लिया गया है। गुरुवार को […]

ट्रंप के ‘टैरिफ अटैक’ के बीच NSA अजीत डोभाल ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात

मॉस्को, 7 अगस्त। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code