1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में ट्रेन पर आतंकी हमला, बलूच बंदूकधारियों ने 450 से ज्यादा यात्रियों को बनाया बंधक

नई दिल्ली, 11 मार्च। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने एक ट्रेन पर हमला कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बंदूकधारियों ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर दिया और करीब 450 यात्रियों को बंधक बना लिया है। ट्रेन के […]

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2025 तक हो सकता है पूरा: मॉर्गन स्टेनली

न्यूयॉर्क, 11 मार्च।  भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता 2025 के अंत तक पूरा हो सकता है। यह जानकारी मंगलवार को मॉर्गन स्टेनली द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में दी गई। ट्रेड टैरिफ जोखिम को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि भारत पर इसका काफी कम असर होगा। इसकी वजह देश का […]

पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, जल्द ही मिल सकती अस्पताल से छुट्टी

वेटिकन, 11 मार्च।  वेटिकन ने पोप फ्रांसिस की हेल्थ के बारे में बताया कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वेटिकन ने बताया कि पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और जान को कोई […]

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मॉरिशस, एयरपोर्ट पर पीएम नवीन रामगुलाम ने किया भव्य स्वागत, राष्ट्रीय समारोह में होंगे शामिल

पोर्ट लुइस, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के […]

पाकिस्तान के कराची में ‘अफगान बस्ती’ में मकान की छत गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत

कराची, 10 मार्च। पाकिस्तान के कराची में अफगान बस्ती में एक मकान की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कराची के बाहरी इलाके में अफगान बस्ती स्थित एक मकान में निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी शनिवार रात […]

‘Bank of Canada:’ के पूर्व प्रमुख मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो के लेंगे स्थान

टोरंटो, 10 मार्च। कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने ‘बैंक ऑफ कनाडा’ के पूर्व प्रमुख मार्क कार्नी को अपना नेता चुना है और अब वह देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कनाडा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध और विलय की धमकियों का सामना कर रहा […]

चैम्पियंस ट्रॉफी: पीसीबी अधिकारियों की पुरस्कार समारोह में गैर मौजूदगी से पैदा हुआ विवाद, शोएब अख्तर ने उठाया सवाल

कराची, 10 मार्च। चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के रविवार को दुबई में संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंच पर नहीं बुलाए जाने के कारण विवाद पैदा हो गया। एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान में मौजूद […]

रोहित शर्मा की दो टूक – ‘वनडे प्रारूप को अलविदा नहीं कह रहा, अफवाहें मत फैलाइए’

दुबई, 9 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करिअर को लेकर लगाई जा रहीं तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अभी एक दिनी अंतरराष्ट्री क्रिकेट को अलविदा कहने नहीं जा रहे। रविवार को यहां खुद की कप्तानी पारी के बीच ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के […]

टीम इंडिया ने तीसरी बार जीती ICC चैम्पियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड से चुकाया ढाई दशक पुराना हिसाब

दुबई, 9 मार्च। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया अंततः 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरी उतरी और रविवार को यहां खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में उसने छह गेंदों के शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही भारत ने कीवियों से […]

राजनाथ सिंह बोले – बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है भारत  

नई दिल्ली, 9 मार्च। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रयास किया है और बांग्लादेश भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code