1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

नेपाल ने विवादित क्षेत्रों वाले बैंक नोट चलन में लाए, भारत के साथ तनाव बढ़ने की आशंका

काठमांडू, 28 नवंबर। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार से 100 रुपये मूल्य के नए नोट प्रचलन में ला दिए हैं, जिन पर भारत और नेपाल दोनों के दावे वाले विवादित क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को दर्शाया गया है। लगभग पांच वर्ष पहले नेपाल ने अपना राजनीतिक मानचित्र संशोधित कर इन क्षेत्रों को शामिल […]

FIH हॉकी जूनियर विश्व कप आज से, 9 वर्ष बाद घरेलू मैदान पर खिताब जीतने उतरेगा भारत

चेन्नई, 27 नवम्बर। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी व दो बार के पूर्व विजेता भारत सहित रिकॉर्ड 24 टीमें शुक्रवार से यहां और मदुरै में आयोजित FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप टूर्नामेंट में जोर आजमाइश करेंगी। इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे सफल दल मेजबान भारत पहले दिन पूल बी मैच में चिली के खिलाफ […]

पाकिस्तान : अदियाला जेल ने इमरान खान की मौत की अफवाहों को नकारा, कहा – पूर्व पीएम पूरी तरह ठीक

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहें फैलने के बाद जेल प्रशासन ने उनकी सेहत को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। पाकिस्तानी न्यूज […]

हांगकांग अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, हादसे में 44 की गई जान, 279 लोग अब भी लापता, राहत बचाव कार्य जारी

हांगकांग, 27 नवंबर। हांगकांग में बुधवार की रात हुए भीषण अग्निकांड में भारी तबाही मची है। इस हादसे में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 279 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल सुबह तक जलती हुए ऊंची इमारतों से लोगों को निकालते रहे। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों […]

फिडे विश्व कप 2025 : उज्बेकी ग्रैंडमास्टर सिंडारोव बने सबसे कम उम्र चैम्पियन, दूसरे रैपिड गेम में वेई यी को दी मात

पणजी, 26 नवम्बर। उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंडारोव ने बुधवार को यहां टाईब्रेक में प्रतियोगिता के सबसे ऊंची सीडिंग वाले चीनी जीएम वेई यी को मात दी और सबसे कम उम्र के फिडे विश्व कप 2025 चैम्पियन बन गए। विश्वनाथन आनंद कप के साथ 1.20 लाख डॉलर की ईनामी राशि जीती 19 वर्षीय सिंडारोव ने […]

भारत ने अरुणाचल मुद्दे पर चीन को दी खुली चेतावनी, पाकिस्तान को भी धो डाला

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। भारत ने चीन और पाकिस्तान की हरकतों पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। इस क्रम में विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को कूड़ेदान में डाल दिया जबकि राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराये जाने को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी हिकारत के साथ खारिज कर दी। विदेश […]

भारत को मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। उम्मीदों के अनुरूप भारत को दो दशक बाद एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल गई है। बुधवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों की आमसभा की बैठक में अहमदाबाद को मेजबान के तौर पर औपचारिक मंजूरी मिल गई। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलम्पिक संघ […]

राम मंदिर की धर्म ध्वजा पर तिलमिलाया पाकिस्तान बोला – भारत में मुसलमानों की विरासत को खतरा

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। अयोध्या स्थित भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराए जाने के पाकिस्तान तिलमिला उठा है और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय इसे भारत के अल्पसंख्यक और मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरा बताया है। विडम्बना देखिए कि जो पाकिस्तान खुद लगातार धार्मिक अल्पसंख्यकों के शोषण, बलात्कार और हत्याओं पर नजरे […]

फिडे विश्व कप 2025 : वेई यी-सिंडारोव फाइनल का फैसला अब टाईब्रेक में, एसिपेंको ने पक्का किया कैंडिडेट्स का टिकट

पणजी, 25 नवम्बर। चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी और उज्बेकी जीएम जावोखिर सिंडारोव के बीच फिडे विश्व कप 2025 का फाइनल भी मंगलवार को टाईब्रेक में पहुंच गया क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे गेम में भी सेफ ड्रॉ चुना था। वहीं जीएम आंद्रे एसिपेंको ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक याकुबबोएव को हराकर […]

ICC टी20 विश्व कप का ड्रॉ घोषित : भारत व पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल, 15 फरवरी को होगा आमना-सामना

मुंबई, 25 नवम्बर। मौजूदा चैम्पियन भारत और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए समान ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत व श्रीलंका के 8 आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code