hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फिडे विश्व कप 2025 : वेई यी-सिंडारोव फाइनल का फैसला अब टाईब्रेक में, एसिपेंको ने पक्का किया कैंडिडेट्स का टिकट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फिडे विश्व कप 2025 : वेई यी-सिंडारोव फाइनल का फैसला अब टाईब्रेक में, एसिपेंको ने पक्का किया कैंडिडेट्स का टिकट
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

फिडे विश्व कप 2025 : वेई यी-सिंडारोव फाइनल का फैसला अब टाईब्रेक में, एसिपेंको ने पक्का किया कैंडिडेट्स का टिकट

Revoi Editor
Last updated: November 26, 2025 2:02 am
Revoi Editor
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

पणजी, 25 नवम्बर। चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी और उज्बेकी जीएम जावोखिर सिंडारोव के बीच फिडे विश्व कप 2025 का फाइनल भी मंगलवार को टाईब्रेक में पहुंच गया क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे गेम में भी सेफ ड्रॉ चुना था। वहीं जीएम आंद्रे एसिपेंको ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक याकुबबोएव को हराकर यह पक्का कर दिया कि कम से कम एक रूसी जीएम कैंडिडेट्स मुकाबलों का हिस्सा होगा।

वेई यी व सिंडारोव के बीच दूसरा गेम में 30 चालों में ड्रॉ

विश्वनाथन आनंद कप के लिए जारी खिताबी मुकाबले में वेई और सिंडारोव के भीच कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं था। शुरुआती गेम काले मोहरों से ड्रॉ करने के बाद, चीनी खिलाड़ी ने वही लाइन खेली, जो उनके विरोधी ने सेमीफाइनल में याकुबबोएव के खिलाफ चुनी थी और जरूरी 30 चालों के बाद जल्दी ड्रॉ पर समझौता कर लिया।

वहीं तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ काफी रोमांचक रहा क्योंकि याकुबबोएव ने सोमवार को एसिपेंको के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद जीत हासिल करने के लिए जोखिम उठाया। लेकिन उनकी स्ट्रैटेजी ने 11वीं चाल में एसिपेंको को बढ़त दिला दी। इसी क्रम में फिडे को रिप्रेजेंट करने वाले रूसी खिलाड़ी ने बढ़त हासिल कर ली और 26 चालों के बाद याकुबबोएव को बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाई करने के बाद एसिपेंको ने कहा, ‘कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाई करके अच्छा लग रहा है। आज, इस स्टेज पर खेलना बहुत मुश्किल गेम था। मैं कुछ भी कैलकुलेट नहीं कर पा रहा था। मैं बस अपने मोहरों को सही जगह पर लगा रहा था। पहला गेम जीतना जरूरी था और फिर उसे एक जरूरी जीत की जरूरत थी।’

You Might Also Like

देश के 15 राज्यों में 12,000 हेक्टेयर में 17 लाख से अधिक रोपे गए पाम ऑयल के पौधे
राजस्थान सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, देखें सूची
टाटा आईपीएल : 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवी हार, पंजाब किंग्स ने 12 रनों से दी शिकस्त
BRS नेता केटीआर का सनसनीखेज दावा – ‘तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी कांग्रेस छोड़ जल्द भाजपा में शामिल होंगे’
पीएम मोदी ने कैग मुख्यालय पर किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, कही ये बड़ी बात
TAGGED:chessEsipenko secures Candidates berthFIDE World Cup 2025final to be decided in tiebreakWei Yi-Sindarov final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?