1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले मिलिट्री सहयोग समझौते को मंजूरी, एक-दूसरे की जमीन पर सैन्य तैनाती हो सकेगी

मॉस्को, 2 दिसम्बर। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच मिलिट्री सहयोग पर एक समझौते को मंजूरी दे दी है। इस समझौते का उद्देश्य आपसी सेना की ड्रिल, बचाव और मानवीय कोशिशों को आसान बनाना है। इसके अलावा रूस […]

पाकिस्तान : हुज्जत के बाद इमरान खान से जेल में हुई बहन की मुलाकात, उजमा खान बोलीं – पूर्व पीएम की सेहत ठीक

इस्लामाबाद, 2 दिसम्बर। पाकिस्तान में रावलपिंडी की अदियाला जेल में अगस्त, 2023 से कई मामलों में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से जारी चर्चाओं और अटकलों पर मंगलवार को काफी हुज्जत के बाद विराम लग गया, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान से उनकी एक बहन डॉ. […]

प्रधानमंत्री कार्नी का ऐलान : कनाडा ‘सेफ’ में शामिल होने को तैयार, रक्षा उद्योग को यूरोपीय बाजार में मिलेंगे अवसर

ओटावा, 2 दिसंबर। कनाडा ने यूरोपीय संघ (ईयू) के महत्वाकांक्षी सुरक्षा कार्यक्रम ‘सिक्योरिटी एक्शन ऑफ यूरोप’ (सेफ) में शामिल होने के लिए चल रही बातचीत सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में इसकी पुष्टि की। कार्नी ने कहा कि अब कनाडा और यूरोपीय संघ […]

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन : त्रीसा व गायत्री ने बचाई महिला युगल उपाधि, पूर्व चैम्पियन श्रीकांत फाइनल में हारे

लखनऊ, 30 नवम्बर। गत चैम्पियन त्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने रविवार को यहां जापान की काहो ओसावा व माई तानाबे को तीन गेमों के संघर्ष में हराकर सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में महिला युगल उपाधि बचा ली। लेकिन 2016 के चैम्पियन किदांबी श्रीकांत का पुरुष एकल खिताब दोहराने का नौ […]

लुम्बिनी व महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का काशी भ्रमण, काशी पत्रकार संघ ने किया अभिनंदन

वाराणसी, 30 नवम्बर। काशी और अयोध्या भ्रमण पर निकले लुम्बिनी (नेपाल) प्रेस क्लब व महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का रविवार को काशी पत्रकार संघ ने अभिनंदन किया। इस दौरान काशी पत्रकार संघ के परिसर पराड़कर स्मृति भवन में भारत-नेपाल की पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक मित्रता एक बार फिर जीवंत होती दिखी। सत्य […]

बांग्लादेश : प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 100 से अधिक लोग घायल

ढाका, 30 नवंबर। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के भीतर बढ़ते आंतरिक संघर्ष में फरीदपुर जिले के साल्था उपजिला में प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश में बड़ा बवाल हो गया। दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच संघर्ष की एक श्रृंखला में शनिवार को 100 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय […]

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने 62 वर्ष की उम्र में की दूसरी शादी, संघीय सरकार के 124 वर्षीय इतिहास में बनाया रिकॉर्ड

मेलबर्न, 29 नवम्बर। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी की। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में 62 वर्षीय अल्बनीज के आधिकारिक आवास पर एक सीक्रेट और प्राइवेट सेरेमनी में विवाह संपन्न हुआ। अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के 124 वर्षों के इतिहास में पद पर रहते हुए शादी करने […]

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन : पूर्व चैम्पियन श्रीकांत फाइनल में, त्रीसा-गायत्री उपाधि रक्षा की देहरी पर

लखनऊ, 29 नवम्बर। पूर्व चैम्पियन किदांबी श्रीकांत और गत चैम्पियन त्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शनिवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष एकल और महिला युगल फाइनल में जगह बना ली। Defending champions Treesa Jolly & Gayatri Gopichand Pullela, alongside 2016 title‑holder […]

सुल्तान अजलन शाह कप : भारत ने गोलों की बरसात के बीच कनाडा को 14-3 से रौंदा, बेल्जियम से होगी खिताबी टक्कर

इपोह, 29 नवम्बर। भारतीय टीम ने रविवार को यहां सुल्तान अजलन शाह स्टेडियम में गोलों की बारिश करते हुए कनाडा को 14-0 से रौंद दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने छह टीमों की राउंड रॉबिन लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 31वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह […]

यूक्रेन पीस प्लान को लेकर पुतिन ने फिर से दोहराई मांग, बोले- बिना शर्त के सीजफायर संभव नहीं

मॉस्को, 28 नवंबर। यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कवायदों के बीच रूस ने फिर से अपनी कुछ शर्तें दोहरा दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने हालिया बयान में कहा कि यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौता तभी हो सकता है, जब वह अपने सैनिकों को हटा दे। रूसी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code