1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 वर्षों के शानदार करिअर के बाद NASA से लिया संन्यास

नई दिल्ली/केप कैनावेरल (अमेरिका), 21 जनवरी। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) से जुड़ीं भारतीय मूल की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने, जो अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्पेस वॉक और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर नौ महीने के मुश्किल अनुभव के लिए जानी जाती हैं, संन्यास ले लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को उनके […]

दावोस जाते वक्त डोनाल्ड ट्रंप के एयर फोर्स वन प्लेन में तकनीकी खराबी, अमेरिकी राष्ट्रपति को लौटना पड़ा

वॉशिंगटन, 21 जनवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात (स्थानीय समय) स्विट्जरलैंड के दावोस में इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनके एयर फोर्स वन प्लेन में हवा में ही तकनीकी खराबी आ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में खराबी के चलते ट्रंप को वॉशिंगटन लौटना पड़ा। ह्वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी […]

विश्व आर्थिक मंच से EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की घोषणा- ‘हम भारत संग ऐतिहासिक समझौते के करीब’

नई दिल्ली, 20 जनवरी। यूरोपीय यूनियन (EU) अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) से एलान किया कि ईयू भारत संग ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गया है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच से अपने संबोधन में वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप आज के विकास केंद्रों […]

India-UAE Trade: भारत-यूएई ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने का तय किया लक्ष्य

नई दिल्ली, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोमवार को भारत–यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2032 तक दोगुना कर 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। यह जानकारी यहां हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दी गई। […]

कराची में 13 घंटों तक दहकता रहा शॉपिंग प्लाजा, अग्निकांड में अब 14 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता

इस्लामाबाद, 19 जनवरी। पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 14 हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रेस्क्यू दल को घटनास्थल से आठ और शव मिले। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी भी सामने आई […]

स्पेन में बड़ा हादसा : हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, 30 की हालत गंभीर

मैड्रिड, 19 जनवरी। स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कॉर्डोबा शहर के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 […]

ग्रीनलैंड पर आर-पार की तैयारी : यूरोप के 8 देशों ने ट्रंप को दी चेतावनी

ब्रसेल्स, 18 जनवरी। यूरोपीय यूनियन ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी के नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई है और ग्रीनलैंड पर डेनमार्क के अधिकार को फिर से दोहराया है। इस बीच यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष […]

इंडिया ओपन 2026 : लिन चुन यी के नाम पहला सुपर 750 खिताब, एन से यंग ने बचाई महिला एकल उपाधि

नई दिल्ली, 18 जनवरी। BWF विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने रविवार को यहां 9.50 लाख अमेरिकी डॉलर ईनामी इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल का अपना पहला सुपर 750 खिताब जीत लिया जबकि मौजूदा विश्व नंबर एक व गत चैम्पियन दक्षिण कोरियाई एन से यंग […]

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डेनिस से की मुलाकात, ट्रेड डील को लेकर बीच बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, 18 जनवरी। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डेनिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं। इस मुलाकात से भारत व अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर हलचल बढ़ गई है और जल्द ही […]

खामेनेई का दावा : ईरान ने एक बार फिर अमेरिका समर्थित साजिश को पूरी तरह समाप्त किया

तेहरान, 18 जनवरी। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को मात दी है। उनका कहना था कि वॉशिंगटन और तेल अवीव की ओर से भड़काई गई साजिश को ईरान ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है। एक धार्मिक अवसर पर दिए […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code