hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, अमित शाह ने विकसित डिजिटल टूल्स का किया सॉफ्ट लॉन्च
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, अमित शाह ने विकसित डिजिटल टूल्स का किया सॉफ्ट लॉन्च
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, अमित शाह ने विकसित डिजिटल टूल्स का किया सॉफ्ट लॉन्च

Revoi Editor
Last updated: March 5, 2026 4:23 pm
Revoi Editor
Published: March 5, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 मार्च। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में जनगणना-2027 के लिए विकसित डिजिटल टूल्स का सॉफ्ट लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना के आधिकारिक शुभंकर ‘प्रगति’ (महिला) और ‘विकास’ (पुरुष) का भी औपचारिक अनावरण किया।

दो चरणों में होगी दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना

केंद्र सरकार की ओर से 16 जून, 2025 को राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही भारत की जनगणना-2027 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। दो चरणों में होने वाली यह जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना अभियान मानी जा रही है। इस बार पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी और नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा।

ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

स्व-गणना के लिए एक सुरक्षित वेब-आधारित पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पहले अपनी जानकारी 16 भाषाओं में ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सफल पंजीकरण के बाद उन्हें एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करने पर दर्ज जानकारी की पुष्टि की जा सकेगी।

चार प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

इस अवसर पर चार प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किए गए, जिन्हें सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने विकसित किया है। इनमें हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (एनएलबीसी) वेब एप्लिकेशन, एचएलओ मोबाइल एप्लिकेशन, स्व-गणना पोर्टल और जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल शामिल हैं। ये प्लेटफॉर्म जनगणना कार्यों की योजना, डेटा संग्रह और निगरानी को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाएंगे।

‘प्रगति’ और ‘विकास’ देंगे समान भागीदारी का संदेश

जनगणना-2027 के शुभंकर ‘प्रगति’ और ‘विकास’ को मित्रवत और सहज प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ये दोनों पात्र वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी का संदेश भी देते हैं। इनके माध्यम से जनगणना से जुड़ी जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक सरल तरीके से पहुंचाई जाएगी।

अप्रैल, 2026 से शुरू होगा पहला चरण

जनगणना-2027 का पहला चरण अप्रैल से सितम्बर, 2026 के बीच गृह-सूचीकरण और आवास संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए चलाया जाएगा। दूसरा चरण फरवरी, 2027 में देशभर में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय विवरण दर्ज किए जाएंगे।

करीब 30 लाख कर्मियों की होगी भागीदारी

पूरे अभियान में देशभर के लगभग 30 लाख प्रगणक, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे, जो सुरक्षित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। सरकार का उद्देश्य तकनीक के उपयोग से इस विशाल जनगणना को अधिक सटीक, सुरक्षित और व्यापक बनाना है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के दौरान 13,596 नए संक्रमित, 230 दिनों में न्यूनतम
संजय राउत का दावा – ‘शक्ति’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा
सुशील कुमार शिंदे ने मानी गलती, बोले – ‘भगवा आतंकवाद को लेकर मैंने जो कुछ कहा, वह पार्टी का मत था’
प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च
राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री की टिप्पणी से विवाद, कांग्रेस ने बताई घटिया सोच
TAGGED:amit shahcensus 2027completely digital CensusShah launches developed digital tools
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?