अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से रचाई शादी, समारोह में बॉलीवुड व क्रिकेट सितारों का जमावड़ा

मुंबई, 5 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक गुरुवार को मायानगरी के महालक्ष्मी रेस कोर्स में परिणय सूत्र में आबद्ध हो गए। इस वैवाहिक समारोह में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों और उद्योग जगत की हस्तियों का जमावड़ा दिखा।

वर्ष 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट्स में एक इस वैवाहिक समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हाथों से लिखी चिट्ठी भेजी। राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम भी पहुंचे। बॉलीवुड सितारों में महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार दिखा तो शाहरुख खान और आमिर खान सरीखों ने भी सुर्खियां बटोरीं।

क्रिकेट दिग्गजों की बात करें तो रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अजीत अगरकर, आशीष नेहरा व सुरेश रैना सहित अन्य शामिल हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के सर्वेसर्वा मुकेश अंबानी का परिवार भी उपस्थित रहा।

लाल जोड़े में फब रहे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक अपनी शादी में बेहद रॉयल लुक में नजर आए। अर्जुन ने सुनहरी कढ़ाई वाली गहरे लाल रंग की बंदगला शेरवानी पहन रखी थी जबकि सानिया चंडोक लाल और पीच शेड की भारी जरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

जया बच्चन के साथ पहुंचे अमिताभ

अमिताभ और जया बच्चन ने साथ में एंट्री ली लेकिन पैपराजी के लिए पोज किए बिना ही वो आगे बढ़ गए। अमिताभ बच्चन ने शॉल के साथ एक क्लासिक सफेद कुर्ता-पायजामा चुना, जबकि जया बच्चन सुनहरे बॉर्डर वाली ऑफ-ह्वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों में फूलों का गजरा लगा रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

एमएस धोनी और साक्षी ने की ट्विनिंग

एमएस धोनी और साक्षी का आइवरी शेड में मैचिंग ‘ट्विनिंग’ लुक बेहद ग्रेसफुल लगा। माही ने मल्टीकलर थ्रेड वर्क वाले एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते और वाइट पायजामे में अपना देसी स्वैग दिखाया। वहीं साक्षी ने उनसे मैचिंग फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट और दुपट्टा कैरी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में एंट्री ले लूटी लाइमलाइट

बच्चन परिवार का रॉयल लुक चर्चा में रहा। अभिषेक बच्चन ने गोल्डन बटन वाली ब्लैक शेरवानी और वाइट चूड़ीदार में क्लासिक अंदाज दिखाया। वहीं, ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पाउडर ब्लू एम्ब्रॉयडर्ड कलीदार आउटफिट पहना, जिसे उन्होंने सिल्वर पर्स और इम्पीरियल ब्लूम नेकलेस के साथ ग्रेसफुली कैरी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular