1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

RBI के निर्णय से शेयर बाजार का मिजाज बदला, लगातार 8 दिनों की गिरावट थमी, सेंसेक्स 716 अंक उछला

मुंबई, 1 अक्टूबर। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की नीतिगत रेपो दर 5.5 फीसदी पर यथावत रखने के निर्णय और वृद्धि अनुमान बढ़ाने के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कदम से घरेलू शेयर बाजार का मिजाज बदला और वह लगातार आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट से उबरने में सफल रहा। इस क्रम में बुधवार को […]

रेपो दर 5.5 प्रतिशत पर स्थिर, RBI गवर्नर ने आगामी महीनों में रेपो दर में कमी के दिए संकेत

मुंबई, 1 अक्टूबर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आज अपनी तीन दिवसीय बैठक के निष्कर्षों की घोषणा की। MPC ने उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यह निर्णय संकेत देता है कि RBI वर्तमान में महंगाई और आर्थिक वृद्धि के […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट, नीतिगत ब्याज दर पर RBI के फैसले से पहले निवेशक सतर्क

मुंबई, 30 सितम्बर। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक के फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के सतर्क रुख का यह असर रहा कि घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन दोनों बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद लाल निशान पर हुंद हुए। इस क्रम में […]

Stock market : शेयर बाजार में आज पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 176 अंक उछला, निफ्टी 24690 के पार

मुंबई, 30 सितंबर। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ की। एनएसई निफ्टी 50 57 अंक की तेजी के साथ 24,691.95 अंक के स्तर पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 176.83 अंक की तेजी के साथ 80,541.77 अंक के स्तर पर खुला। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, […]

RBI: शिरीष चंद्र मुर्मू बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 29 सितंबर। सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। मुर्मू, एम. राजेश्वर राव का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल आठ अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति […]

शेयर बाजार ने की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 136 अंक तेज, निफ्टी 24,700 के आस-पास, ये स्टॉक्स उछले

मुंबई, 29 सितंबर। सुबह 9 बजकर 23 मिनट के करीब बीएसई सेंसेक्स 135.79 अंक की तेजी के साथ 80,562.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी भी इसी समय 46.85 अंकों की बढ़त के साथ 24,701.55 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। गिफ्ट निफ्टी में दिख रहे सकारात्मक रुझान, भारत के व्यापक […]

रिजर्व बैंक MPC की बैठक में रेपो रेट 5.5% पर यथावत रहने के आसार, कटौती की उम्मीद धुंधली

नई दिल्ली, 28 सितम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति कमेटी (MPC) की सोमवार (29 सितम्बर) से शुरू हो रही चार दिवसीय आगामी बैठक में रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा जा सकता है और ब्याज दरों में कटौती की संभावना काफी कम है। यह जानकारी विशेषज्ञों की ओर से रविवार को दी […]

घरेलू शेयर बाजार में पिछले 7 माह की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 733 अंक टूटा, निफ्टी 24650 के करीब

मुंबई, 26 सितम्बर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी के बाद छोड़े गए एक और टैरिफ बम एवं कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की नकारात्मक धारणा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसका परिणाम यह है कि घरेलू शेयर बाजार ने पिछले सात माह की सबसे बड़ी […]

शेयर बाजार में गिरावट जारी : शुरुआती करोबार में सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

मुंबई, 26 सितंबर। शेयर बाजार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार झटका लगा। वैश्विक संकेतों की कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर 323.22 अंक की गिरावट के साथ 80,836.46 पर और निफ्टी 97.45 अंक […]

कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया ने ट्रैफिक के लिए विप्रो की सड़क मांगी थी उधार, अजीम प्रेमजी ने ठुकराया प्रस्ताव

बेंगलुरु, 25 सितम्बर। देश की नामी सूचना प्रौद्योगिकी (IT)  कम्पनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने गुरुवार को कर्नाटक सरकार का वह प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसमें यातायात समस्या से बेहाल बेंगलुरु शहर को दिनभर लगे रहने वाले जाम से तनिक मुक्ति दिलाने के लिए परिसर की जमीन देने का आग्रह किया गया था। हालांकि अजीज […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code