hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC अंडर-19 विश्व कप : भारत की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा ग्रुप बी में शीर्षस्थ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC अंडर-19 विश्व कप : भारत की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा ग्रुप बी में शीर्षस्थ
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ICC अंडर-19 विश्व कप : भारत की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा ग्रुप बी में शीर्षस्थ

Revoi Editor
Last updated: January 24, 2026 11:26 pm
Revoi Editor
Published: January 24, 2026
Share
SHARE

बुलावायो, 24 जनवरी। पेसरद्वय आरएस अम्बरीष (4-29) व हेनिल पटेल (3-23) की मारक गेंदबाजी के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी (53 रन, 27 गेंद, छह छक्के, दो चौके) से भारत का काम आसान हो गया, जिसने शनिवार को यहां ICC अंडर-19 विश्व कप के बारिश बाधित ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस (DLS) पद्धति से सात विकेट की करारी शिकस्त दे दी।

Dominant India cruise past New Zealand to stay unbeaten in the #U19WorldCup 🔥

📝: https://t.co/P2bDRa8JBB pic.twitter.com/M7KiHnIkwy

— ICC (@ICC) January 24, 2026

अम्बरीष व हेनिल की मारक गेंदबाजी के बाद म्हात्रे का विस्फोटक पचासा

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में बारिश से व्यवधान के बीच 37-37 ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य न्यूजीलैंड टीम ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अम्बरीश व हेनिल और उनके साथी गेंदबाजों के समक्ष 36.2 ओवरों में 135 रनों पर बिखर गई। भारत ने संशोधित लक्ष्य 130 रनों का पीछा करते हुए महज 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

For his match-winning spell of 4⃣/2⃣9⃣, Ambrish R.S. is named the Player of the Match as India U19 win by 7⃣ wickets (DLS method) against New Zealand U19 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/tsYh3Rm1eV #U19WorldCup pic.twitter.com/0GqzugTIx0

— BCCI (@BCCI) January 24, 2026

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमों को सुपर सिक्स में प्रवेश

16 टीमों की प्रारंभिक लीग के समापन के साथ ही सुपर सिक्स की लाइनअप भी तय हो गई, जिसमें चारों ग्रुपों की शीर्ष तीन-तीन टीमों को जगह दी गई है। ग्रुप ए व डी की शीर्ष तीन-तीन टीमों को सुपर सिक्स के ग्रुप एक में रखा गया है जबकि ग्रुप बी व ग्रुप सी की शीर्ष तीन-तीन टीमों को सुपर सिक्स के ग्रुप दो में जगह दी गई है।

भारत के ग्रुप बी से बांग्लादेश व न्यूजीलैंड भी सुपर सिक्स में

प्रारंभिक ग्रुप बी में शीर्षस्थ भारत (B1) के बाद बांग्लादेश (B2) व न्यूजीलैंड (B3) हैं। वहीं ग्रुप सी में इंग्लैंड (C1), पाकिस्तान (C2) व जिम्बाब्वे (C3) है। टूर्नामेंट के नियमानुसार सुपर सिक्स की प्रत्येक टीम के पास अपने साथ की दो अन्य टीमों के खिलाफ प्रारंभिक लीग में अर्जित अंकों का लाभ रहेगा और सुपर सिक्स में प्रत्येक टीम दो मैच खेलेगी।

The Indian juggernaut rolls on at the #U19WorldCup with a thumping win over New Zealand 🔥

Watch Highlights 🎦👇https://t.co/CNvgopxUSh

— ICC (@ICC) January 24, 2026

सुपर सिक्स में भारत की पाकिस्तान से एक फरवरी को मुलाकात तय

इस लिहाज से देखें तो भारत सुपर सिक्स में उतरेगा तो उसके पास चार अंकों का लाभ रहेगा। इसी क्रम में एक ग्रुप की शीर्षस्थ टीम दूसरे ग्रुप की दूसरे व तीसरे स्थान की टीमों से खेलेगी। उस हिसाब से देखें भारत का पहला मैच जिम्बाब्वे से 27 जनवरी को बुलावायो से होगा जबकि पाकिस्तान से उसकी टक्कर एक फरवरी को बुलावायो में ही होगी।

स्कोर कार्ड

खैर, मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 22 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर इसे 37-37 ओवरों का कर दिया गया। भारतीय गेंदबाजों के निरंतर प्रहार के चलते 69 रनों पर सात विकेट गंवाने के बाद कीवी पारी 135 रनों तक पहुंच सकी। न्यूजीलैंड की ओर से आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे कैलम सैमसन (37 रन) सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा सेल्विन संजय (28) और जैकब कॉटर (23) 20 का आंकड़ा पार कर सके।

सूर्यवंशी व म्हात्रे के बीच 76 रनों की मजबूत साझेदारी

भारत की शुरुआत भी खराब रही, जब एरोन जॉर्ज (सात रन) दूसरे ओवर में 11 के योग पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (40 रन, 23 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) और कप्तान म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की मजबूत साझेदारी कर पारी संभाल दी।

सूर्यवंशी और म्हात्रे ने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए। लेकिन म्हात्रे ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद विहान मल्होत्रा (नाबाद 17 रन, 13 गेंद, दो चौके) और वेदांत त्रिवेदी (नाबाद 13 रन, 12 गेंद, एक चौका) ने 14वें ओवर के मध्य में ही भारत को मंजिल दिला दी।

You Might Also Like

PM Modi का पेपर लीक पर सख्त संदेश, बोले- दोषियों को कड़ी सजा मिले, किसानों के हितों से नहीं होगा समझौता
वैशाली आत्महत्या मामले में डाटा रिकवरी के बाद होगी कार्रवाई : नरोत्तम मिश्रा
ईरान से समझौते को लेकर अब ट्रंप का नया दावा- आज पाकिस्तान में डील साइन होगी
पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से टेलीफोन पर की बात, यूक्रेन संघर्ष शीघ्र समाप्त करने पर हुई चर्चा
सीएम योगी ने भरी हुंकार – ‘विकसित भारत’ किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है, तो उसे छोड़ता भी नहीं
TAGGED:Cricketicc under-19 world cupIndia secures third consecutive winIndia tops Group BIndia will face Pakistan in the Super Six stageNew Zealand lost by 7 wickets
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?