1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

कारोबार : 38 दिनों बाद डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की मजबूती से बंद हुआ रुपया, शेयर बाजार में दिखी तेजी

मुंबई, 13 सितम्बर। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 36 पैसे की मजबूती के साथ 79.17 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। लगभग 38 दिनों बाद यह देखने को मिला कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती दिखी। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजारों में भी लगातार चौथे दिन मजबूती दिखी। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा […]

रूस से रियायती कीमतों पर तेल आयात में वृद्धि मुद्रास्फीति प्रबंधन का एक हिस्सा : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 8 सितम्बर। भारत के कुल तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद कुछ महीनों में दो फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हो गई, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि […]

वैश्विक चुनौतियां नहीं रोक पाएंगी भारत की रिकवरी, मूडीज ने स्थिर आउटलुक संग बरकरार रखी रेटिंग

नई दिल्ली, 6 सितम्बर। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने मंगलवार को भारत की सॉवरेन रेटिंग ‘बीएए3’ पर स्थिर नजरिए के साथ बरकरार रखी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि देश की क्रेडिट प्रोफाइल उच्च विकास क्षमता, अपेक्षाकृत मजबूत बाहरी स्थिति और सरकारी ऋण के लिए एक स्थिर घरेलू वित्तपोषण आधार के साथ इसकी बड़ी और विविध अर्थव्यवस्था […]

भारत 2029 तक बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जर्मनी व जापान भी पीछे छूट जाएंगे : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 4 सितम्बर। भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में उस ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसके वह कभी अधीन था। अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही उससे आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह अनुमान जताया है। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में […]

डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने को अभी सही समय नहीं : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 27 अगस्त। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि डिजिटल पेमेंट को चार्जेबल बनाने का यह सही समय नहीं है। उन्होंने यह एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम डिजिटल भुगतान को जनता की भलाई के रूप में देखते हैं। लोगों को इसे स्वतंत्र रूप से एक्सेस करने में सक्षम […]

भारतीय रिजर्व बैंक अब UPI आधारित फंड ट्रांसफर पर शुल्क लगाने की योजना बना रहा, आमजन से मांगी राय  

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अब डिजिटल पेमेंट प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित फंड ट्रांसपर पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने इस बाबत जनता से भी राय मांगी है। वस्तुतः आरबीआई भुगतान प्रणालियों में अपने बड़े निवेश और परिचालन व्यय की वसूली की संभावना की जांच […]

भारत का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम UPI अब ब्रिटेन के बाजार में उतरेगा, रुपे कार्ड से भी जोड़ने की तैयारी

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारत का पूर्ण स्वदेशी ऑनलाइन पेमेंट्स सिस्टम यानी तत्काल आधार पर भुगतान समाधान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब ब्रिटेन के बाजार में उतरेगा। शुरुआत में इसके जरिए ​क्यूआर कोड आधारित लेनदेन किया जा सकेगा। एनआईपीएल ने पेएक्सपर्ट के साथ की साझेदारी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने ब्रिटेन में अपने भुगतान […]

शेयर मार्केट : सेंसेक्स 4 माह बाद फिर 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब, आईटी व पीएसयू बैंक चमके

मुंबई, 17 अगस्त। दुनियाभर के शेयर बाजार रिकवरी की राह पर लौटने लगे हैं और इसका फायदा घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। इस क्रम में भारत के दोनों संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार, 17 अगस्त को उच्च स्तर पर बंद हुए। मुद्रास्फीति की कमजोरी के बीच पीएसयू बैंक, पॉवर […]

एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए खुशखबरी : बंद हो चुकीं पॉलिसियों को विलंब शुल्क में छूट के साथ पुनर्चलन का मौका

नई दिल्ली, 17 अगस्त। सार्वजानिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बंद (लैप्स) हो चुकीं व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों को पुनर्चलन का मौका देते हुए पॉलिसीधारकों के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) छोड़कर सभी पॉलिसियों को विशेष अभियान के तहत विलंब शुल्क […]

अमूल और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

अहमदाबाद, 16 अगस्त। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच देश की सबसे बड़ी दूध देयरी अमूल और उसके साथ मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ोतरी कर दी है। दोनों ब्रांड के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमतें देशभर में 17 अगस्त […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code