1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

NSE और BSE के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों का GIFT IFSC में जल्द हो सकता है विलय

नई दिल्ली, 7 सितम्बर। वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक संयुक्त मंच बनाने के दृष्टिकोण से गिफ्ट इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (GIFT IFSC) में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों को जल्द ही विलय करने की तैयारी है। यह विलय अगले कुछ महीनों में फलीभूत हो […]

उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, बोले – ‘सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं’

नई दिल्ली, 2 सितम्बर। उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। निदेशक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश आप्टे को लिखे एक पत्र में कोटक ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उनके पास अब भी कुछ महीने बाकी हैं। कोटक व संयुक्त एमडी दीपक गुप्ता […]

RBI ने दी जानकारी – 2000 रुपये के 93 फीसदी नोट वापस आए, अब सिर्फ 0.24 लाख करोड़ रुपये ही लोगों के पास बचे

नई दिल्ली, 1 सितम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में वापस आए 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। ऐसे में अब केवल 0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट ही लोगों के पास बचे हैं। आरबीआई की […]

महाराष्ट्र : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई, 19 अगस्त। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्रीद्वय देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने ‘टाटा संस’ के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को यह सम्मान दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर प्रदान किया। टाटा […]

केंद्र सरकार का फैसला : बढ़ती कीमतों पर अंकुश के लिए 31 दिसम्बर तक प्याज पर लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क

नई दिल्ली, 19 अगस्त। केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज के निर्यात पर 31 दिसम्बर तक 40 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। बताया जा रहा है कि सितम्बर में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर निर्यात शुल्क लगाया गया है। […]

यूपी दर्शन सम्मेलन वाराणसी में कल, 500 से ज्यादा कम्पनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

वाराणसी, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को यूपी दर्शन सम्मेलन का आयोजन होगा। देश और दुनिया के पर्यटन क्षेत्र की 500 से ज्यादा कम्पनियों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने बताया कि यह सम्मेलन वाराणसी शहर और राज्य में पर्यटन क्षेत्र के पेशेवर लोगों […]

मोदी सरकार का फैसला : उपभोक्ता मामलों के पैनल में शामिल मध्यस्थों को 3000 से 5000 रुपये तक दिए जाएंगे

नई दिल्ली, 12 अगस्त। मोदी सरकार उपभोक्ता मामलों के पैनल में शामिल मध्यस्थों को 3,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच मेहनताना देगी। इस कदम से मध्यस्थता प्रकोष्ठ के जरिये ज्यादा-से-ज्यादा शिकायतों का निबटान होने की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय ने विभिन्न पक्षों के साथ विचार-विमर्श के […]

RBI ने दी जानकारी : दो हजार रुपये के 88 प्रतिशत नोट वापस आए, कुल कीमत 3.14 लाख करोड़ रुपये

मुंबई, 1 अगस्त। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जानकारी दी है कि 2,000 रुपये के 88 प्रतिशत नोटों को वापस ले लिया गया है, जिनकी कुल कीमत 3.14 लाख करोड़ रुपये है।  आरबीआई ने मई में घोषणा की थी कि 2,000 रुपये के नोटों को वापस ले लिया जाएगा। 420 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 […]

क्रिकेट विश्व कप में आईसीसी की फिर साझेदार बनी शीतल पेय कम्पनी कोका-कोला

मुंबई, 28 जुलाई। दुनियाभर में लोकप्रिय अमेरिकी शीतल पेय कम्पनी कोका-कोला और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच एक बार फिर आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए साझेदारी हो गई है। आईसीसी का विशिष्ट गैर-अल्कोहल पेय भागीदार बना कोका-कोला आईसीसी और प्रतिष्ठित पेय कम्पनी के बीच चार साल की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी […]

DGCA की इंडिगो के खिलाफ काररवाई – 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका

नई दिल्ली, 28 जुलाई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ काररवाई करते हुए 30 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे DGCA की आवश्यकताओं और मूल उपकरण निर्माता (OEM) दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में संशोधन करने का निर्देश दिया है। 6 माह में ‘टेल स्ट्राइक‘ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code