Homeकारोबारमहाराष्ट्र : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई, 19 अगस्त। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्रीद्वय देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने ‘टाटा संस’ के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को यह सम्मान दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर प्रदान किया।

टाटा का सम्मान करने उनके घर पहुंचे सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस व पवार

पुरस्कार में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न शामिल था। शिंदे ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

सीएम शिंदे बोले – टाटा को सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी  

सीएम शिंदे ने कहा, ‘सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का गहन योगदान है। टाटा का मतलब ‘भरोसा’ है।’ टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कारोबार करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments