1. Home
  2. अपराध

अपराध

दिल्ली में जाली पासपोर्ट व वीजा बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिल्ली पुलिस की आईजीआई इकाई ने सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नकली पासपोर्ट/वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट के मास्टरमाइंड जाकिर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 325 फर्जी पासपोर्ट व 175 फर्जी वीजा सहित अन्य संबंधित चीजें बरामद डीसीपी (IGI एयरपोर्ट) तनु शर्मा […]

दिल्ली : गोला-बारूद की तस्करी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़, 2000 जिंदा कारतूस बरामद, छह आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह से लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं और छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने […]

नोएडा : महिला से बदसलूकी के आरोपित श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली, 11 अगस्त। सूरजपुर कोर्ट ने नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपित श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी गुरुवार को खारिज कर दी। श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने 25 हजार के […]

मंगलुरु हत्याकांड : कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने यूपी मॉडल होने का जताया संदेह

मंगलुरु, 29 जुलाई। कर्नाटक में तीन दिनों के भीतर कमोबेश एक ही अंदाज में हुईं दो हत्याओं के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसके पीछे यूपी मॉडल संदेह जाहिर किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘हमारे लिए सभी घटनाएं समान हैं और लोगों का जीवन हमारे लिए कीमती है। हम सभी मामलों में […]

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के दूसरे फ्लैट से 20 करोड़ से ज्यादा नकदी और 3 किलो सोना बरामद

कोलकाता, 27 जुलाई। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित आवास से भी कई करोड़ रुपये नकदी के अलावा तीन किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की छापेमारी के दौरान देर रात तक नोट गिनने वाली तीन मशीनों से 20 […]

ईडी की हिरासत में अर्पिता मुखर्जी ने कहा – ‘मंत्री पार्थ चटर्जी मेरे घर के एक कमरे में अवैध पैसे और दस्तावेज रखते थे’

कोलकाता, 27 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पश्चिम बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले में ममता बनर्जी सरकार के वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ गिरफ्तार की गईं उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी ने पूछताछ में कहा है कि मंत्री पार्थ चटर्जी अपने अवैध धन और गोपनीय दस्तावेजों को रखने के लिए उनके घर का इस्तेमाल किया करते […]

लखीमपुर हिंसा केस : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से मुख्य आरोपित आशीष मिश्र की जमानत याचिका खारिज

लखनऊ, 26 जुलाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने हिंसा के मुख्य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष को जमानत देने से इनकार कर दिया। लखनऊ बेंच ने ही फरवरी […]

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी और करीबी अर्पिता को 3 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा गया

कोलकाता, 25 जुलाई। शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह फंसे पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पार्थ और अर्पिता को तीन अगस्त तक प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की कस्टडी में भेज दिया है। ईडी का यह […]

राजस्थान : बीकानेर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ से ज्यादा नकली नोट के साथ 6 हिरासत में

बीकानेर, 24 जुलाई। राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर जाली नोट छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के जाली नोट बरामद करने के साथ गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस […]

ईडी की काररवाई : हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, 22 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी काररवाई करते हुए हांगकांग में उससे जुड़ी कम्पनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में जमा रकम समेत कुल 253.62 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति जब्त की है। ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी देने के साथ ही कहा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code