hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख
कारोबारअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख

Revoi Editor
Last updated: January 22, 2025 7:46 pm
Revoi Editor
Published: January 22, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 22 जनवरी। ग्लोबल मार्केट से आज बुधवार को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बना रहा उत्साह

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत उछल कर 6,046.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 123.69 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,753.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,072.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी तेजी बनी रही

अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,548.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत उछल कर 7,770.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,042 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 271.42 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,835.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.85 प्रतिशत लुढ़क कर 3,215.37 अंक के स्तर तक गिर गया है।

निक्केई इंडेक्स ने लगाई जोरदार छलांग

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,146.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,798.22 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है।

ये सूचकांक फिलहाल 561.05 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,589.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 259.42 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछल कर 23,559.43 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत उछल कर 7,257.31 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,542.19 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,359.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

You Might Also Like

कोहली से लेकर पंत तक, भारतीय क्रिकेटरों ने शाहीन अफरीदी का जाना हाल, वीडियो वायरल
बिहार में भीषण सड़क हादसा, कश्मीर जा रहे राजस्थान के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत
चेन्नई एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त, कस्टम के हत्थे चढ़ा तस्कर
टाटा आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, उमरान व भुवी ने पंजाब किंग्स को दबोचा
कर्नाटक : विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस का वॉकआउट
TAGGED:Asian marketsBullish signalsGlobal market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?