hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उदयपुर हिंसा : आरोपित छात्र के मकान पर बुलडोजर एक्शन, बिजली कनेक्शन भी काटा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उदयपुर हिंसा : आरोपित छात्र के मकान पर बुलडोजर एक्शन, बिजली कनेक्शन भी काटा
राष्ट्रीयहिन्दी

उदयपुर हिंसा : आरोपित छात्र के मकान पर बुलडोजर एक्शन, बिजली कनेक्शन भी काटा

Revoi Editor
Last updated: August 17, 2024 4:31 pm
Revoi Editor
Published: August 17, 2024
Share
SHARE

उदयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान में उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बीच चाकूबाजी के बाद भड़की हिंसा के मामले में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कठोर कदम उठाया और आरोपित छात्र के अवैध घर पर नगर निगम ने शनिवार को बुलडोजर चला दिया।

वन विभाग की जमीन पर बना था आरोपित का मकान

गौरतलब है कि घटना की जांच करते वक्त पाया गया कि आरोपित पक्ष का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ था, जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। उसके बाद विभाग की ओर से आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया।

उदयपुर नगर निगम के अधिकारी शनिवार दोपहर अपनी पूरी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने हमलावर छात्र के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद कम से कम समय में मकान को खाली करवाया गया। अधिकारियों ने जैसे ही सुनिश्चित किया की मकान में कोई नहीं है, वैसे ही दो जेसीबी ने मकान तोड़ने की काररवाई शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह सूरजपोल क्षेत्र में भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक छात्र ने अपने सहपाठी देवराज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में देवराज गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

कक्षा एक से 12 तक सरकारी व निजी स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद

घटना के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंसा भड़कने के बाद जिले में धारा 163 लागू कर दी गई। इंटरनेट बंद करने के अलावा 17 अगस्त 2024 से अगले आदेश तक कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का एलान किया गया है।

स्कूलों में नुकीली चीज या अन्य धारदार हथियार लाने पर प्रतिबंध

दूसरी तरफ उदयपुर में छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में किसी भी प्रकार की नुकीली चीज चाकू, कैंची या अन्य धारदार हथियार जैसी लाने को लेकर प्रतिबंध लगाया है और वहीं संस्था प्रधान को इस आदेश को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों को नियमित रूप से रेंडम तरीके से विद्यार्थियों के बैग और अन्य सामान की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा
पाकिस्तान : टीटीपी ने ली पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमले की जिम्मेदारी, 61 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट का होगा प्रकाशन, चुनाव आयोग को आधार और EPIC जोड़ने की सलाह
माली में सुरक्षा बलों की टीम पर आतंकी हमला, 16 की मौत, नौ घायल
राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला
TAGGED:accused student's housebulldozer actionUdaipur violence
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?