hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2024 2:14 am
Revoi Editor
Published: March 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 मार्च। अंततः इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में मतदान कराया जाएगा जबकि चार जून को काउंटिंग होगी। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही देशभर में चुनाव आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने अपने दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों – सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार के साथ शनिवार को अपराह्न यहां आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव और चार राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव की तिथियों की विस्तृत घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने इन चुनावों के लिए की गई व्यापक तैयारियों की भी जानकारी दी।

संपूर्ण चुनाव विवरण 2024

सीईसी राजीव कुमार ने लगभग डेढ़ घंटे तक चली मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 543 सीटों के, जिनमें 84 अनुसूचित जाति (SC) और 47 अनुसूचित जनजाति (ST) की आरक्षित सीटें भी शामिल हैं, लिए लोकसभा चुनाव पिछली बार (2019) की ही भांति सात चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण की अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी और इस चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। अन्य चरण की वोटिंग क्रमशः 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई व एक जून को होगी। चार जून को सारे देश में एक साथ मतगणना कराई जाएगी।

13 राज्यों की कुल 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बीच बीच-बीच में इन्हीं तिथियों पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा विधानसभाओं के लिए भी वोटिंग होगी। इसके अलावा 13 राज्यों की कुल 26 विधानसभा सीटों के लिए इन्हीं तिथियों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होगा

राजीव कुमार ने कहा, ‘हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।’

22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पहले चरण में होगी वोटिंग

  • पहले चरण में 22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।
  • दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
  • तीसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को लोग मतदान करेंगे।
  • चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी।
  • पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।
  • छठे चरण में सात राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाला जाएगा।
  • सातवां व अंतिम चरण एक जून को होगा। उस दिन आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव से संबंधित अन्य अहम जानकारियां

  • देशभर में 10.5 लाख से ज्यादा पोलिंग सेंटर
  • 55 लाख EVM से वोट डाले जाएंगे
  • 2024 में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
  • पुरुष मतदाता – 49 करोड़ 72 लाख 31994
  • महिला मतदाता – 47 करोड़ 15 लाख 41888
  • ट्रांसजेंडर वोटर्स – 48 हजार 44
  • दिव्यांग वोटर्स – 88 लाख 35 हजार 449
  • जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत – 66.76%
  • 18 से 19 साल के मतदाता – 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा
  • 100+ उम्र के मतदाता – 2 लाख 18 हजार
  • लोकसभा चुनाव में पहली बार 85 से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले वोटरों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी।

You Might Also Like

पकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को SCO बैठक का भेजा आमंत्रण
DGCA का फैसला : एअर इंडिया के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी सुरक्षा जांच
राव IAS कोचिंग ने हादसे में मृत विद्यार्थियों के परिजनों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की
मध्य और दक्षिणी अमेरिका में भीषण तूफान से मृतकों की संख्या बढ़कर 100 से ज्यादा
उद्धव गुट को झटका – निर्वाचन आयोग ने शिंदे गुट को सौंपी ‘शिवसेना’ और ‘तीर-कमान’ का निशान
TAGGED:ceccounting will take place on June 4ECILok Sabha election dates announcedLok Sabha elections 2024rajeev kumarvoting will be held in 7 phases
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?