BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के नेता, PM मोदी बोले- विश्व कल्याण पर होगी सार्थक चर्चा

नई दिल्ली, 11 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई देशों के नेता नई दिल्ली में एकत्र होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में विश्व के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जुटेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन में विश्व कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई अहम विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श होगा।

  • PM मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट के साथ एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया। इसमें अच्छे और सज्जन लोगों के साथ संबंध मजबूत करने, संवाद बढ़ाने और आपसी सद्भाव कायम रखने के महत्व पर जोर दिया गया है। श्लोक का भावार्थ है कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे लोगों के बीच रहना चाहिए और उनके साथ अपने संबंध बनाए रखने चाहिए। सज्जनों के साथ संवाद और मित्रता बढ़ाने से आपसी सद्भाव, शांति और सहयोग को मजबूती मिलती है।

  • भारत के पास है BRICS 2026 की अध्यक्षता

गौरतलब है कि BRICS 2026 की अध्यक्षता भारत के पास है। इसी के तहत भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ साझेदार देशों और अन्य आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

  • सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों के नेता आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा। भारत की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई देशों के शीर्ष नेता एक साझा मंच पर मौजूद रहेंगे।

  • भारत मंडपम में तैयारियां अंतिम चरण में

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार रात आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। 12 और 13 सितंबर को यहां दुनिया के कई देशों के नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने की उम्मीद है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से भी भारत मंडपम और दिल्ली की तैयारियों को लेकर पोस्ट किया गया। इसमें बताया गया कि राजधानी इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है और भारत मंडपम अपनी समृद्ध विरासत की झलक के साथ शिखर सम्मेलन के लिए सज रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular