नई दिल्ली, 11 सितम्बर। भारत की अध्यक्षता में शनिवार से यहां आयोजित दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि गुटेरेस की यात्रा बहुपक्षवाद, संवाद और वैश्विक सहयोग के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
पीएम मोदी से मुलाकात की उम्मीद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुटेरेस के भारत पहुंचने की जानकारी साझा की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक के अनुसार यात्रा के दौरान गुटेरेस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है।
Warm welcome to Secretary-General of @UN, Mr. António Guterres @antonioguterres at the 18th BRICS Summit in New Delhi. He was received by MoS @DrSukantaBJP at the airport.
The visit reaffirms the shared commitment of BRICS partners to multilateralism and constructive dialogue in… pic.twitter.com/7vzjFsSMHB
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
इस साल दूसरी बार भारत आए गुटेरेस
गुटेरेस की इस वर्ष भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यह भारत का उनका पांचवां दौरा है।
Take a look at Sangam: A Confluence of Cultures; a large-scale collaborative public art project created by artists from 9 countries.
Inspired by the Indian concept of Sangam, where rivers from different origins meet and flow together, the artwork brings together artists and… pic.twitter.com/CYwIr6ty78
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
पुतिन और शी से मुलाकात का भी मौका
गुटेरेस का मौजूदा कार्यकाल अब चार महीने बचा है। ऐसे में ब्रिक्स सम्मेलन उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महासचिव के रूप में मुलाकात के अंतिम अवसरों में से एक हो सकता है। पुतिन और शी इस माह के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल नहीं होंगे जबकि दोनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
रामाफोसा का भी नई दिल्ली में स्वागत
इस बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से मजबूत और दोस्ताना संबंध हैं, जो रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं। दोनों देश ग्लोबल साउथ के हितों और विकास के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।
Warmly welcome President @CyrilRamaphosa of South Africa for the 18th BRICS Summit in New Delhi. He was received by MoS @jayantrld at the airport.
India and South Africa share warm and historic ties anchored in Strategic Partnership. Our commitment as BRICS partners to the… pic.twitter.com/aPj6YhCXHp
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
सेलाक का प्रतिनिधित्व करेंगे उरुग्वे के विदेश मंत्री लुबेटकिन
उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन भी नई दिल्ली पहुंचे। वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘कम्युनिटी ऑफ लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन स्टेट्स’ (सेलाक) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और सेलाक व्यापार बढ़ाने, तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार साझा करने और ग्लोबल साउथ के देशों के बीच साझेदारी मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
Pleased to welcome Foreign Minister of Uruguay, Mr. Mario Lubetkin @MinLubetkinUy as he represents the Community of Latin American and Caribbean States at the 18th BRICS Summit in New Delhi.
India and CELAC are partnering to boost trade, tech sharing, and strengthening… pic.twitter.com/ZAEoTxC8mj
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का भी आगमन
युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का भी नई दिल्ली में स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और युगांडा के बीच साझा इतिहास और द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय स्तरों पर बढ़ती साझेदारी के आधार पर गर्मजोशी भरे और दोस्ताना संबंध हैं।
Delighted to welcome Vice President Jessica Alupo @jessica_alupo of Uganda at the 18th BRICS Summit in New Delhi. She was warmly received by MoS @jayantrld at the airport.
India and Uganda share warm and friendly ties rooted in shared history and a growing contemporary… pic.twitter.com/sfklgqOxa0
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन में जुटेंगे वैश्विक नेता
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ साझेदार और आउटरीच आमंत्रित देशों के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान वैश्विक चुनौतियों, बहुपक्षीय सहयोग और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।


