बॉलीवुड : ‘वेलकम 3’ में काम करेंगे अभिनेता अनिल कपूर- नाना पाटेकर!

मुंबई, 26 दिसम्बर। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और नाना पाटेकर सुपरहिट फिल्म वेलकम के तीसरे संस्करण ‘वेलकम 3’ में काम करते नजर आ सकते हैं। सुपरहिट कॉमेडी सीरीज ‘वेलकम’ संस्करण की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल काम करते नजर आ सकते हैं। इससे पूर्व इस सीरीज की फिल्म ‘वेलकम’ और इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ प्रदर्शित हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

बताया जा रहा है कि ‘वेलकम 3’ की शूटिंग वर्ष 2022 में अंत तक शुरू हो जाएगी। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। ‘वेलकम बैक’ में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी अहूजा, डिंपल कपाड़िया और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

वेलकम फ्रेंचाइजी की यह फिल्म भी फिरोज नाडियाडवाला ही बनाएंगे। वेलकम के बाद एक सीक्वेल आया था तो ही फैंस को तीसरे का इंतजार होने लगा था। पहली फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिर 2015 में पहला सीक्वेल आया था। अब तीसरे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। वेलकम 3 में अक्षय कुमार हिस्सा होंगे या नहीं। अगर अक्षय कुमार हिस्सा बने तो उनके साथ हीरोइन कौन होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन-कौन स्टार्स वेलकम 3 का हिस्सा होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular