Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड: वरुण धवन ने सारा के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की...

बॉलीवुड: वरुण धवन ने सारा के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, पूछा-कौन ज्यादा सुंदर

मुंबई, 4 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने सारा अली खान के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। वरुण धवन ने सारा अली खान के साथ कुली नंबर वन की शूटिंग के समय की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वरूण को लड़की के अवतार में देखा जा सकता है।वरुण धवन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “ यदि मैं सच बात कहूं मुझे लड़की की तरह नजर आना था और सारा अली खान बहुत उत्साहित थी।”

वरुण ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने पिंक और वाइट कलर की यूनिफॉर्म, मोजा और शूज पहना है। वहीं सारा अली खान ने फ्लोरल शरारा पहन रखा है। तस्वीर शेयर करते हुए वरुण ने पूछा कि हम दोनों में से कौन सुंदर लग रहा है। वहीं उन्होंने आगे लिखा कि ‘मुझे एक चिक की तरह कपड़े पहनने थे और सारा इसके लिए बहुत उत्साहित थी।’

वरुण की पोस्ट पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इमोजी शेयर की है।वहीं सारा अली खान ने लिखा है, “यह करने में काफी मजा आया था। वरुण धवन जल्द फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका होगी।सारा अली खान जल्द विकी कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments