Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के रीमेक में काम करना...

बॉलीवुड : अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के रीमेक में काम करना चाहते हैं धनुष

मुंबई, 17 दिसम्बर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के रीमेक में काम करना चाहते हैं। धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर चर्चा में हैं। धनुष ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘शमिताभ’ में काम किया है। धनुष, अमिताभ की एक फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं।

धनुष ने कहा, “ मैं अमित जी की फिल्म ‘शराबी’ का रीमेक करना चाहता हूं। वह एक बेहद चैलेंजिंग किरदार है और मैं यह चैलेंज लेना चाहता हूं। मैं दिलचस्प कहानियां ढूढ़ रहा हूं और अलग-अलग जॉनर की फिल्में करना चाहता हूं।” धनुष की ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अतरंगी रे में धनुष के अलावा अक्षय कुमार और सारा अली खान की भी अहम भूमिका है।

तमिल सुपरस्टार धनुष साउथ में बेहद पॉप्युलर हैं। धनुष की हिंदी में केवल 2 फिल्में ‘रांझणा’ और ‘शमिताभ’ रिलीज हुई हैं और अब उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ आने वाली है। भले ही धनुष ने हिंदी में कम काम किया है लेकिन वह फिर भी काफी पॉप्युलर हैं। ‘रांझणा’ के बाद अब वह एक बार फिर 6 साल बाद आनंद एल राय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। धनुष ने हमारे सहयोगी ETimes को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।

धनुष से जब हिंदी फिल्मों आनंद एल राय के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वह मेरे भाई हैं और मैं आखें बंद करके उन पर भरोसा करता हूं। अतरंगी रे एक बेहद खूबसूरत फिल्म है। कम ही ऐसा होता है कि कोई ऐक्टर अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही उसकी सफलता के लिए इतना आश्वस्त होता है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments